पीएम मोदी और शाह ने उत्तराखंड को अस्थिरता की ओर धकेला : कांग्रेस

नई दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया. अब इस पर सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस ने आज इसी मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जिम्मेदार हैं.

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, 2017 में एक प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखण्ड की जनता ने बीजेपी की सरकार को चुना.. लेकिन पिछले पांच सालों में जो भी भ्रष्टाचार और सत्ता का खेल हुआ उसके लिए केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जिम्मेदार हैं.

वहीं कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा, BJP के केंद्रीय नेतृत्व की नासमझी और लापरवाही है. 6 महीने में दो बार मुख्यमंत्री का चयन किया जा रहा. पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड को अस्थिरता की ओर धकेला है.

तीरथ सिंह रावत ने जो अनर्गल बयान दिए, उसके अलावा जो महाकुंभ में कोरोना की जांच का महाघोटाला सामने आया है वो एक बहुत बड़ा मुद्दा है. पिछले 6 महीनों में जिस तरह भाजपा ने उत्तराखंड को 2 मुख्यमंत्री ज़बरदस्ती थोपने का काम किया उसको मैं एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा मानता हूं.

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा, चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़े बड़े वादे किए, पीएममोदी ने कहा सरकार बनते किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया. उन्होंने कहा 2022 में उत्तराखंड में बदलाव आएगा

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!