डायरेक्टर लोक अभियोजन रहते नियम विरुद्ध अधिकारी- कर्मचारियों का अटैचमेंट मामले में चार्जशीट

भोपाल:गर्लफ्रेंड के फ्लैट में पकड़े जाने के बाद पत्नी से मारपीट करने के मामले में निलंबित आईपीएस अफसर पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ सरकार ने फिर एक्शन लिया है। इस बार उन्हें डायरेक्टर लोक अभियोजन पदस्थ रहते नियम विरुद्ध कर्मचारियों का अटैचमेंट करने के मामले में शर्मा को चार्जशीट दी गई है। इस पर राज्य शासन ने 15 दिन में जवाब मांगा है। इससे पहले पत्नी से मारपीट करने के मामले शर्मा को चार्जशीट दी गई थी। इसका जवाब देने के बजाय शर्मा ने कोर्ट में चुनौती दे दी थी।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया, स्पेशल डीजी रैंक के निलंबित आईपीएस अफसर पुरुषोत्तम शर्मा को चार्जशीट दी गई है। शर्मा पर आरोप है, उन्होंने डायरेक्टर जनरल अभियोजन रहते हुए नियमों के विपरीत जाकर करीब 250 अधिकारियों व कर्मचारियों का अटैचमेंट किया था। दरअसल, लोक अभियोजन में डायरेक्टर रहते हुए शर्मा ने नियमों के विपरीत जिला लोक अभियोजन अधिकारी, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी समेत विभाग के कुछ और अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में अटैच कर दिया था, जबकि नियमों में अटैचमेंट की कोई व्यवस्था ही नहीं है।

इसी बीच, पिछले साल 28 सितंबर को शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे पत्नी से मारपीट करते नजर आ रहे थे। इसके आधार पर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। शर्मा के स्थान पर स्पेशल डीजी विजय यादव को डायरेक्टर जनरल लोक अभियोजन बनाया था, तब मामले का खुलासा हुआ था। यादव ने जानकारी राज्य शासन को देते ही सभी 250 अधिकारियों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया था।

पत्नी से मारपीट मामले में जांच कमेटी बनी

सूत्रों ने बताया, शर्मा के खिलाफ पत्नी से मारपीट मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य शासन से अनुमति मांगी थी। इस पर गृह विभाग ने आईजी महिला अपराध दीपिका सूरी को जांच अधिकारी बनाने की सिफारिश की है।

पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था

मध्य प्रदेश पुलिस में डीजी रैंक के अफसर पुरुषोत्तम शर्मा ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की थी। घटना से जुड़े दो वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में वे अपने घर में पत्नी के साथ मारपीट करते दिखे थे। दूसरे वीडियो में शर्मा अपनी एक परिचित महिला के फ्लैट में बैठे थे। यहां उनकी पत्नी पहुंचती हैं। शर्मा को लेकर सवाल शुरू कर देती हैं।

मामले में पुरुषोत्तम के बेटे पार्थ गौतम ने यह वीडियो फुटेज गृह मंत्री, डीजीपी समेत बड़े अफसरों को भेजे थे। पार्थ खुद भी इंडियन रेवेन्यू सर्विस में हैं। घटना के बाद पुरुषोत्तम शर्मा को पहले से पद से हटाया गय। बाद में उनको सस्पेंड कर दिया गया था। मामले में राज्य महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!