BHEL के जवाहरलाल नेहरू स्कूल को नोटिस:कोरोना के दौरान 14% तक फीस बढ़ा दी; मंत्री परमार ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मध्यप्रदेश में कोरोना के दौरान फीस बढ़ाए जाने को लेकर स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने सख्त हो गए हैं। उन्होंने भोपाल के जवाहरलाल नेहरू स्कूल भेल के इस दौरान करीब 14% तक फीस बढ़ाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है, अगर स्कूल प्रबंधन 6 जुलाई तक जवाब नहीं दिया तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि स्कूल की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।

भोपाल के निजी जवाहरलाल नेहरू स्कूल के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने प्रस्तुत किया है। जांच में कहा गया है, स्कूल ने गत वर्ष की फीस की तुलना में 10% से ज्यादा वृद्धि की है, जो मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 के नियम-निर्देशों का उल्लंघन है। जांच में स्कूल दोषी पाया गया है। परमार ने संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

6 तक देना है जवाब

स्कूल शिक्षा विभाग ने जवाहर लाल नेहरू स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 6 जुलाई 2021 तक स्पष्टीकरण मांगा है। लिखित जवाब निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत ना करने पर एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए स्कूल की मान्यता समाप्त कर, CBSE संबद्धता समाप्त किए जाने और CBSE मान्यता के लिए जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को वापस लिए जाने का प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!