Heat wave से लोगों का हाल-बेहाल, कनाडा में पारा 50 के पार

देश ही दुनिया के कई देशों में लोगों का ‘लू’ से हाल-बेहाल है। कनाडा में शुक्रवार को पारा 50 के पार पहुंच गया। गर्मी के चलते कनाडा में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लोग घरों से बाहर निकलकर स्विमिंग पूल या फिर पानी के अन्य साधनों से गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। कनाडा के अलावा, ब्रुसेनिया, इराक समेत कई और देशों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

अमेरिका और कनाडा में एयर कंडीशनर और पंखे के बिना घरों में कई लोग मृत पाए गए और इनमें से कुछ 97 साल की उम्र तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं। मौसम विज्ञानियों ने प्रशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र और पश्चिमी कनाडा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों ने कूलिंग केंद्र बनाए, बेघर लोगों को पानी वितरित किया और कई अन्य कदम उठाए। फिर भी शुक्रवार से मंगलवार तक सैकड़ों लोगों के गर्मी की वजह से मारे जाने की आशंका है। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के अंदरुनी इलाकों और पश्चिमी कनाड़ा में अब भी भयंकर गर्मी की चेतावनी है।

अमेरिका में ओरेगन राज्य की एक नर्सरी में एक प्रवासी मजदूर का शव पाया गया। ओरेगन के मेडिकल परीक्षक ने बृहस्पतिवार को बताया कि अकेले इस राज्य में मृतकों की संख्या 79 पर पहुंच गयी है और ज्यादातर मौत मुल्टनोमा काउंटी में हुई है। बुधवार दोपहर के बीच कम से कम 486 लोगों की ‘‘अचानक और अप्रत्याशित मौत” होने की रिपोर्टें मिली हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इनमें से कितनी मौत गर्मी की वजह से हुई लेकिन गर्मी की वजह से ही ये मौत होने की आशंका है।

वाशिंगटन राज्य प्राधिकारियों ने गर्मी के कारण 20 से अधिक लोगों के मरने की खबर दी है लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है। ओरेगन की मुल्टनोमा काउंटी में मरने वाले लोगों की आयु 67 से 97 वर्ष के बीच है। काउंटी की स्वास्थ्य अधिकारी जेनिफर वाइन्स ने बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में कहा कि वह मौसम के पूर्वानुमान के बीच लोगों के जान गंवाने को लेकर चिंतित हैं। ओरेगन में बेंड शहर में दो लोगों के शव एक सड़क पर पाए गए जहां दर्जनों बेघर लोग शिविरों में रहते हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि प्रशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में गर्मी बढ़ने की आशंका है। यह क्षेत्र आमतौर पर ठंडा रहने और बारिश के मौसम के लिए जाना जाता है और यहां बहुत कम गर्मी पड़ती है जिससे ज्यादातर लोगों के पास एयर कंडीशनर नहीं हैं। अमेरिका के सिएटल, पोर्टलैंड तथा कई अन्य शहरों में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं और कुछ जगहों पर तो पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

इधर, देश में गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पारा 43 के पार पहुंच गया। लोगों को लू के जबरदस्त थपेड़ों का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!