मध्य प्रदेश में बिजली की दरों का नया टैरिफ जारी

भोपाल ।

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को बिजली की दरों का नया टैरिफ जारी कर दिया है। जिसमें शहरी उपभोक्ताओं को औसतन रूप से 100 यूनिट पर 15 रूपये और 200 यूनिट पर 67 रूपये की बचत होगी। तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा बिजली दरों में 6.23 फीसद की बढ़ोत्तरी की मांग के विरुद्ध आयोग ने 0.63 फीसद वृद्धि को मंजूरी दी है।

कंपनियों ने वर्तमान आय और राजस्व आवश्यकता में 2629 करोड़ रुपये का अंतर बताया था, लेकिन आयोग ने सुनवाई के बाद 264 करोड़ रुपये के घाटे को मान्य किया है। इस आधार पर टैरिफ दर और नियत प्रभार में आंशिक बढ़ोत्तरी की गई है। इसके विपरीत प्रति यूनिट लगने वाले फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) की दर में 20 पैसे की कमी भी की गई है।

इसका सबसे ज्यादा फायदा मध्यम और निम्नवर्गीय उपभोक्ताओं को होगा। कम खपत वाले उपभोक्ताओं को औसतन 6.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली शुल्क जमा करना होता है, नए टैरिफ में बढ़ोत्तरी मिलाकर यह दर 6.54 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी। इसमें एफसीए की राशि घटाने पर उपभोक्ताओं को 6.36 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। नया टैरिफ आठ जुलाई से लागू होगा।

प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 44 हजार 814 करोड़ रुपये राजस्व आय की जरूरत बताई थी। प्रस्ताव पर विचार करने के बाद आयोग ने माना कि कंपनियों को वित्तीय वर्ष के खर्च के हिसाब से 42 हजार 402 करोड़ रुपये की जरूरत है। इस आधार पर कंपनियों के आय और व्यय में 264 करोड़ रुपये का अंतर मान्य किया गया। नए टैरिफ के मुताबिक अब स्वीकृत भार 100 वाट तक होने पर 30 यूनिट तक उपभोक्ता को 3.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

यूनिट — वर्तमान में — नया टैरिफ — बढ़ोत्तरी

00-50 — 4.13 — 4.13 — नहीं

51-150 — 5.05 — 5.05 — नहीं

151-300 — 6.45 — 6.45 — नहीं

300 से ज्यादा — 6.65 — 6.65 — नहीं

….

ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए

यूनिट — जून का टैरिफ — जुलाई का टैरिफ

30 — 107 — 100

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!