विवेक तन्खा के इस्तीफे से जी-23 ने दिया कांग्रेस को बड़ा संदेश

भोपाल।

कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने पार्टी के विधि प्रकोष्ठ (लीगल सेल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर असंतुष्टों के समूह जी-23 की तरफ से पार्टी हाईकमान को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने वंशवाद के खिलाफ जंग में अब किसी पद पर लंबे समय तक जमे रहने को लेकर नैतिक आधार पर विरोध करने की शुरुआत कर दी है। माना जा रहा है कि इससे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की मांग का दबाव बढ़ेगा। जी-23 पिछले कुछ वर्षों से मांग कर रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर गैर गांधी को अवसर दिया जाए।

इसी साल फरवरी में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर संकेत मिल रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर इसे जून तक के लिए टाल दिया गया। इस बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस मुद्दे को टाल दिया गया। विस चुनावों में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पार्टी में अंदरूनी तौर पर खराब प्रदर्शन की समीक्षा की आवाज उठी, जिसे नकार दिया गया। बताया जाता है कि चूंकि विस चुनावों में प्रचार की कमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाल रखी थी, तो इस पर चर्चा की मांग दबी रह गई, जबकि जी-23 के नेता इस पर मुखर होने के मूड में थे। इस बीच अचानक विवेक तन्खा ने लीगल सेल के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव की चर्चाओं को हवा दे दी है। उन्होंने इस्तीफे की वजह बताई थी कि कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक एक ही पद पर रहकर न्याय नहीं कर सकता। नई पीढ़ी को यह दायित्व सौंपा जाना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!