मुजफ्फरपुर:एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के परिसर के पीछे मिले मानव कंकाल

मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) के पीछे मानव कंकाल के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट एसके शाही ने कहा कि पोस्टमॉर्टम विभाग प्राचार्य के अधीन है लेकिन इसे मानवीय तरीके से किया जाना चाहिए। मैं प्रिंसिपल से बात करूंगा और उन्हें मामले में जांच कमिटी गठित करने के लिए कहूंगा।

  • मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल के पीछे मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
  • बोरे में भरा हुआ मिला कंकाल, प्रशासन कर रही मामले की जांच
  • बात दें कि इसी अस्पताल में इन्सेफलाइटिस से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम से बच्चों की मौत की तादाद बढ़ती जा रही है। इस बीच मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) के पीछे मानव कंकाल के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। अस्पताल के पिछले हिस्से में बने जंगल में एक बोरे में नर कंकाल के अवशेष मिले हैं। बता दें कि इन्सेफलाइटिस के चलते हुई मौतों से अस्पताल प्रशासन पहले ही सवालों के घेरे में है, दूसरी ओर बोरे में कंकाल मिलना हैरान करने वाला है। SKMCH के एक जांच दल ने मानव कंकाल मिलने वाली जगह का मुआयना किया। डॉ. विपिन कुमार ने कहा, ‘कंकाल के अवशेष यहां मिले हैं। मामले की विस्तृत जानकारी प्रिसिंपल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।’ SKMCH के सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनील कुमार शाही ने कहा, ‘पोस्टमॉर्टम विभाग प्राचार्य के अधीन है लेकिन इसे मानवीय तरीके से किया जाना चाहिए। मैं प्रिंसिपल से बात करूंगा और उन्हें मामले में जांच कमिटी गठित करने के लिए कहूंगा।’ तस्वीरें जो सामने आ रही हैं, उसमें मानव कंकाल के साथ ही अस्पताल के पिछले हिस्से में कुछ कपड़े भी दिख रहे हैं। हरिवंशपुर गांव में सबसे ज्यादा मौतें
बता दें कि जानलेवा बुखार के चलते सिर्फ मुजफ्फरपुर में ही 128 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसमें SKMCH में 108 और केजरीवाल अस्पताल में 20 बच्चे जान गंवा चुके हैं। चमकी बुखार के कारण बिहार में शुक्रवार को और 5 बच्चों की मौत हो गई। बिहार के वैशाली जिले स्थित हरिवंशपुर गांव में इन्सेफलाइटिस के चलते सबसे ज्यादा 11 बच्चों की मौत हो गई। यहां एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत दो दिन में हो गई। कन्हैया कुमार पहुंचे मुजफ्फरपुर
अपने बच्चों के लिए डरे हुए लोग उन्हें दूसरे गांव में रह रहे रिश्तेदारों के यहां भेज रहे हैं, यह सोचकर कि यहां की हवा या पानी में ऐसा कुछ है जो उन्हें बीमार बना रहा है। इन दिनों एसकेएमसीएच में नेताओं और सिलेब्रिटी का आना-जाना लगा हुआ है। शनिवार को सीपीआई नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पीड़ित बच्चों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे।

सरकार के साथ विपक्ष भी घेरे में
बिहार में चमकी बुखार से हुई मौतों पर नीतीश सरकार के साथ अब विपक्ष भी घिरता जा रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अब तक मुजफ्फरपुर नहीं गए और न ही उन्होंने मामले में अभी तक कुछ कहा है। तेजस्वी की चुप्पी पर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। पिछले दिनों आरजेडी के ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने बयान दिया था कि उन्हें नहीं पता कि तेजस्वी कहां हैं? उन्होंने कहा था कि शायद वह वर्ल्ड कप देखने गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!