मध्‍य प्रदेश में सिनेमाघर और कोचिंग संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे

भोपाल ।

एक जुलाई से कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में और राहत या ढील नहीं मिलेगी। सिनेमाघर, कोचिंग संस्थान खोलने सहित अन्य लागू प्रतिबंधों को एक सप्ताह और बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। सात जुलाई को नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है।

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दर में कमी को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में जो राहत दी गई थी, वो सात जुलाई तक बरकरार रहेगी। इस दौरान अनलॉक को लेकर गठित मंत्री समूह की अनुशंसाओं पर शासन द्वारा विचार करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसमें सिनेमाघर, कोचिंग संस्थान खोलने की अनुमति देना शामिल है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकाकरण की गति को देखते हुए संकेत दिए थे कि आगामी दिनों में प्रतिबंधों से कुछ और राहत दी जा सकती है। वैसे भी अधिकांश जिलों में कोरोना संक्रमण पूरी से नियंत्रण में आ चुका है। सिनेमाघरों को टीकाकरण के प्रमाण पत्र के आधार पर पचास फीसद लोगों की उपस्थिति के साथ प्रारंभ करने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं, कोचिंग संस्थान भी संचालकों द्वारा टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने के आधार पर खोल सकेंगे। मंत्री समूह ने अधिकांश गतिविधियों को कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करते हुए खोलने की अनुशंसा की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होनी है। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मप्र में महाराष्ट्र से बस परिवहन संचालन सात जुलाई तक बंद रहेगा

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए सरकार ने मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से बस परिवहन के संचालन को सात जुलाई तक बंद करने का निर्णय किया है। परिवहन विभाग ने दोनों राज्यों के बीच बस सेवा को 30 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया था लेकिन इसे एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि महाराष्ट्र को छोड़कर अभी किसी भी राज्य से बसों की आवाजाही पर रोक नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!