असम और मिजोरम में बढ़ा सीमा विवाद, दोनों राज्‍यों ने एक दूसरे पर जमीन कब्‍जाने का लगाया आरोप

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवार के चलते तनाव एकबार फि‍र बढ़ गया है। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने एक-दूसरे की जमीन पर कब्‍जा करने के आरोप लगाए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक मिजोरम ने बुधवार को असम पर कोलासिब जिले में उसकी जमीन का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया जिसके साथ दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद और बढ़ गया है।

वहीं असम के अधिकारियों और विधायकों ने मिजोरम पर राज्‍य में हैलाकांडी में दस किलोमीटर भीतर संरचनाओं के निर्माण और सुपारी व केले के पौधे लगाने का आरोप लगाया है। यह विवाद ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि वह सभी सीमावर्ती राज्यों के साथ सीमा विवाद को खत्‍म करने के लिए समझौता करने के लिए काम कर रहे हैं।

वहीं कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक वनलालफाका राल्ते ने कहा कि असम के हैलाकांडी जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सौ से अधिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मिजोरम के इलाके में घुस आए हैं और मंगलवार से वहां डेरा डाले हुए हैं। राल्‍ते ने कहा कि यह इलाका मिजोरम का है और असम के करीमगंज जिले की सीमा से लगे कोलासिब के वैरेंगते गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर है।

कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक वनलालफाका राल्ते के मुताबिक इस इलाके को स्थानीय स्तर पर ऐतलांग नदी के स्रोत के तौर पर जाना जाता है। अधिकारी ने कहा कि वैरेंगते के निवासी इस इलाके में खेती करते हैं। यह इलाका पुरातन समय से मिजोरम का हिस्सा है। राल्ते ने आरोप लगाया कि असम से कई जिला अधिकारी और पुलिसकर्मी मंगलवार को इलाके में पहुंचे और वहां जबरन कब्जा किया।

उल्‍लेखनीय है कि मिजोरम के तीन जिले (आइजोल, कोलासिब और ममित) और असम के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिले एक दूसरे से सटे हुए हैं। ये एक दूसरे के साथ लगभग 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच सीमा विवाद पुराना है। दोनों राज्‍यों के बीच सीमा विवाद को खत्‍म करने के लिए सन 1995 के बाद से कई वार्ताएं हुई हैं लेकिन इनका कोई फायदा नहीं हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!