कोरोना का खतरा देख पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने बाजार बंद करने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली. कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने को लेकर और कोरोना महामारी के फैलने का खतरा देख दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी नगर मार्केट समेत आसपास के तमाम बाजारों को आगामी 6 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी किया है. इसके तहत लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और आसपास के मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर 5 जुलाई की रात 10 बजे तक COVID-19 उचित व्यवहार का पालन नहीं करने के लिए बंद रहेंगे.

पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश में कहा गया है कि कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार और WHO की गाइडलाइंस के तहत सभी जरूरी इंतजाम करने का निर्देश है. इसके मद्देनजर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करता रहा है. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली के सभी बाजारों को सुबह 10 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था. लेकिन अगले 2-3 महीनों में कोविड महामारी की तीसरी लहर के आने की आशंका है. इसे पहली और दूसरी लहर के मुकाबले ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है.


ऐसे में अथॉरिटी आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सुरक्षा इंतजामों में कोई ढील नहीं बरतना चाहती है. इसलिए ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के साथ दिल्ली के तमाम व्यापारी संगठनों और कारोबारी संस्थाओं को जिम्मेदारी के साथ कोविड प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि प्रीत विहार के एसडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि लक्ष्मी नगर और आसपास के बाजारों में दुकानदार, ठिया चलाने वाले या अन्य वेंडर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं.

लक्ष्मी नगर बाजार के साथ-साथ मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क और गुरु रामदास नगर के बाजारों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है. इसलिए इन सभी बाजारों को आगामी 5 जुलाई की 10 बजे रात तक बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है. सरकार का यह आदेश 29 जून रात 10 बजे से ही लागू माना जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!