संसद की स्थायी समिति ने फेसबुक व गूगल को तलब कर दिए नए आइटी नियम मानने के निर्देश

नई दिल्ली।

सूचना एवं तकनीक पर संसद की स्थायी समिति ने ट्विटर के बाद अब फेसबुक व गूगल को नए आइटी नियम के पालन का निर्देश दिया है। इन दोनों इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से देश के कानून का भी पूरी तरह से पालन के लिए कहा गया। समिति ने इन दोनों प्लेटफार्म को डाटा की निजता और यूजर्स की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने का भी निर्देश दिया।

फेसबुक एवं गूगल को संसदीय समिति ने किया था तलब

हाल ही में ट्विटर को भी समिति ने नए आइटी नियम के पालन का निर्देश दिया था। इंटरनेट मीडिया खबर के गलत इस्तेमाल को रोकने और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के मामले में फेसबुक एवं गूगल को समिति की तरफ से तलब किया गया था।

अगले सप्ताह यूट्यूब व अन्य इंटरनेट मीडिया की होगी पेशी

कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति ने अगले सप्ताह यूट्यूब एवं अन्य इंटरनेट मीडिया को तलब किया है।

थरूर ने आइटी मंत्री के खाते को बंद करने के मामले में ट्विटर से दो दिन में मांगा जवाब

सूत्रों के मुताबिक थरूर ने ट्विटर से आइटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद एवं उनके ट्विटर खाते को कुछ समय के बंद करने के मामले में जवाब मांगा है। सूत्रों के मुताबिक ट्विटर से दो दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है।

समिति ने गूगल एवं फेसबुक से कहा- नए आइटी नियम, सरकारी आदेश, कोर्ट के फैसले को मानें

सूत्रों के मुताबिक समिति ने गूगल एवं फेसबुक के प्रतिनिधियों से कहा कि उनकी वर्तमान डाटा सुरक्षा नीति में कई खामियां हैं और उन्हें दूर करने की जरूरत है। समिति ने इन इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से नए आइटी नियम के साथ सरकार के आदेश व कोर्ट के फैसले को मानने के लिए कहा। फेसबुक इंडिया की तरफ से कंपनी के पब्लिक पालिसी निदेशक शिवनाथ ठुकराल और उनकी एसोसिएट जनरल काउंसिल नम्रता सिंह समिति के समक्ष हाजिर हुए तो गूगल की तरफ से कंट्री हेड (गवर्नमेंट अफेयर्स) अमन जैन एवं विधि विभाग की निदेशक गीतांजलि दुग्गल समिति के सामने पेश हुए। कोरोना की वजह से फेसबुक ने समिति से वर्चुअल तरीके से पेश होने की गुजारिश की थी, लेकिन समिति ने इसकी इजाजत नहीं दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!