ब्राजील ने भारत से Covaxin की खरीद पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा

ब्रासीलिया ।

ब्राजील में भारत की वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की खरीद को लेकर मचे तूफान के बीच वहां की सरकार ने कोवैक्सीन के साथ डील को स्थगित कर दिया है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ इस वैक्सीन डील में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बीच ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि उनका देश भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की 2 करोड़ डोज खरीदने के लिए 324 मिलियन अमरीकी डॉलर के अनुबंध को निलंबित करने जा रहा है। संघीय नियंत्रक जनरल (सीजीयू) वैगनर रोसारियो के प्रमुख स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा के साथ मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच एजेंसी वैक्सीन खरीद की प्रक्रिया की जांच करेगी।

दरअसल, कोवैक्सीन खरीद मामले में ब्राजील की जायर बोल्सोनारो सरकार ऊंची कीमत पर कोवैक्सीन सौदा करने को लेकर उलझती दिख रही है। विवाद में जब राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर सवाल उठे तो उन्हें सामने आकर सफाई देनी पड़ी। लेकिन इसके बादवूज मामला शांत नहीं हुआ। ब्राजील के एक सीनेटर ने जायर बोल्सोनारो के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इस मामले में उन पर वैक्सीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की गई है।

ब्राजील में पहले ही राष्ट्रपति बोल्सोनारो के खिलाफ महामारी से निपटने में नाकाम रहने पर जांच चल रही थी। अब जांच कमिटी भारत बायोटेक के साथ कोवैक्सीन की खरीद में अनियमितताओं की भी जांच कर रही है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के साथ 1.6 बिलियन रियास (करीब 32 करोड़ डॉलर) में वैक्सीन की 2 करोड़ डोज खरीदने का सौदा किया था।

कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो ने पूरे मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि ब्राजील ने भारत बायोटेक की वैक्सीन के लिए कोई पैसे नहीं दिए और न ही वैक्सीन का डोज रिसीव किया। राष्ट्रपति ने कहा था कि हमने कोवैक्सीन पर एक प्रतिशत भी खर्च नहीं किया। हमें कोवैक्सीन की एक डोज नहीं मिली तो भ्रष्टाचार कहां है?

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!