तैराक साजन को पांच लाख रुपए इनाम देगा एसएफआई

नई दिल्ली । ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक साजन प्रकाश को पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।  साजन ने सेट्टे कोली ट्रॉफी में 200 मीटर बटरफ्लाय में स्टैंडर्ड ए टाइम निकालकर ओलंपिक के लिए प्रवेश हासिल किया है।  भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने अपने एक बयान में कहा, ‘एसएफआई अध्यक्ष आर एन जयप्रकाश ने साजन को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रकाश की उपलब्धियों की तारीफ की और उनके ओलंपिक टिकट हासिल करने को भारतीय तैराकी के लिए अहम क्षण बताया है।’ 
वहीं एक अन्य तैराक नटकराज ने भी इसी टूर्नामेंट में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्टैंडर्ड ए समय निकाला। उन्होंने ट्रायल में यह समय निकाला इसलिए उनका ओलंपिक खेलना तभी तय होगा जब विश्व तैराकी महासंघ (फिना) टाइमिंग इसे अपनी सहमति देगा। अगर ऐसा होता है तो पहली बार भारत के दो तैराक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे। ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मार्क 21.10 मीटर है। पंजाब के करणवीर सिंह ने 19. 33 मीटर के साथ रजत पदक जीता जबकि राजस्थान के वनम शर्मा को कांस्य पदक मिला। 
दूसरी ओर महिलाओं के भालाफेंक वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अन्नु रानी ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क तक पहुंचने के आखिरी प्रयास में विफल रही। उन्होंने 62.83 मीटर भाला फेंकने के साथ स्वर्ण जीता। ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क 64 मीटर है। विश्व रैंकिंग के आधार पर हालांकि अन्नु को टोक्यो ओलंपिक में प्रवेश मिल सकता है। वहीं पुरूषों की ऊंची कूद में केरल के मोहम्मद अनीस याहिया ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के युगांत शेखर सिंह ने रजत और ऋषभ ऋषिश्वर ने कांस्य पदक जीता। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!