ICC की आधिकारिक घोषणा, यूएई और ओमान में होंगे मैच, BCCI करेगा मेजबानी

मंगलवार को ICC ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि T-20 विश्व कप, यूएई और ओमान में आयोजित होगा। इसे भारत में आयोजित होना था, लेकिन देश में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए BCCI ने इसका आयोजन स्थल बदलने का फैसला किया। इस फैसले पर अब ICC ने भी मुहर लगा दी है। इसी के साथ ही ICC ने ये भी साफ कर दिया है कि मेजबानी के अधिकार बीसीसीआई के पास ही रहेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच होगा।

एक दिन पहले ही भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इससे संबंधित बयान दिया था। भारत में कोविड की दूसरी लहर के बाद से ही देश में इसके आयोजन पर सवाल उठने लगे थे। ICC ने भारत को आखिरी जवाब देने के लिए 28 जून तक का समय दिया था। विचार-विमर्श के बाद बीसीसीआई अधिकारियों ने ये फैसला किया कि खिलाड़ियों को हित में विश्व कप का आयोजन भारत में ना ही किया जाए, तो बेहतर होगा। इसके बाद आज आईसीसी ने आधिकारिक तौर इस विश्व कप के नये आयोजन स्थल का ऐलान कर दिया।

माना जा रहा है कि BCCI के आयोजन स्थल बदलने की एक और वजह थी। भारत में दर्शकों के बिना मैचों के आयोजन से BCCI को ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा था। दूसरी ओर भारत सरकार ने मनोजरंजन कर में छूट देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। अगर टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में होता, तो BCCI को बहुत ही मोटी राशि सरकार को देनी पड़ती, लेकिन टिकटों की बिक्री और दर्शकों की मौजूदगी की अनुमति मिलने की कोई गांरटी नहीं थी। ऐसे में BCCI ने देश के बाहर ही इसका आयोजन करने का फैसला किया। अब BCCI अपनी कमाई का 40 फीसदी से ज्यादा पैसे बचा सकेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!