अब टीवी पर नहीं दिखेंगे जंक फूड के विज्ञापन

लंदन । ब्रिटेन सरकार ने जंक फूड के विज्ञापन प्रसारित करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। खासकर सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक टीवी आदि पर जंक फूड के विज्ञापन प्रसारित नहीं ‎किए जाएंगे। जंक फूड विज्ञापनों से जुड़े ये नियम अगले साल से लागू होंगे। बच्चों का अस्वास्थ्यकर भोजन से कम से कम सामना हो, इस रोक का यही मकसद है। 
इस मुद्दे पर सार्वजनिक सलाह-मशविरा किया गया। ये नियम 2022 के अंत से लागू होंगे। इनके तहत ऐसे खाद्य पदार्थों के विज्ञापनों पर प्रसारण सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक रोक रहेगी जिनमें वसा, नमक और चीनी ज्यादा है। नए नियम टीवी, ब्रिटेन में मांग आधारित कार्यक्रमों पर लागू रहेंगे। इसी के साथ-साथ रोक ऑनलाइन माध्यम पर भी लागू रहेगी। यह बच्चों में मोटापे का मुकाबला करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री जो चर्चिल ने कहा कि हम बच्चों की सेहत में सुधार और मोटापे से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 उन्होंने कहा कि युवा जो सामग्री देखते हैं, उसका असर उनकी पसंद और आदत पर पड़ता है। ये उपाय देश को फिट और सेहतमंद रखने के लिए हमारे रणनीति का एक और हिस्सा है और यह उन्हें खाने के बारे में अच्छी तरह से सोच-समझकर फैसला लेने का मौका देगा। यह रोक एचएफएसएस बनाने या बेचने वाले उन सभी कारोबारों पर लागू होगी जिनमें 250 या इससे ज्यादा कर्मी हैं। इसका मतलब है कि छोटे और मध्यम कारोबारी विज्ञापन दे सकेंगे। सरकार का कहना है ‎कि बच्चे अधिक वक्त ऑनलाइन बिता रहे है, इसलिए हमने अस्वास्थ्यकर विज्ञापनों से उन्हें बचाने के लिए कदम उठाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!