देश में जल्द उपलब्ध होगी Moderna की वैक्सीन, Cipla को मिली आयात की मंजूरी

भारत में जल्द ही चौथा कोरोना वैक्सीन भी उपलब्ध होगा। DCGI ने दवा निर्माता कंपनी Cipla को Moderna कोविड वैक्सीन के आयात की मंजूरी दे दी है। इस तरह अब देश में चार वैक्सीन उपलब्ध होंगे – कोवैक्सीन, कोविशील्ड, स्पूतनिक और मॉडर्ना। सिप्ला ने एक दिन पहले ही इस अमेरिकी वैक्सीन के भारत में आयात और उसकी मार्केटिंग की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद DCGI ने भारत में मॉडर्ना वैक्सीन के आयात की अनुमति दे दी। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के.पॉल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉडर्ना पहली ऐसी वैक्सीन है, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से विकसित की गई है, और इसे दो डोज में दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल इसके सीमित इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।

डॉ. पॉल ने ये भी कहा कि ये चारों वैक्सीन शिशुओं को दूध पिला रही महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है। मोटे तौर पर ये गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस बारे में और जांच कर रहा है। जल्द ही गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी किये जाएंगे।

अबतक भारत ने ऑक्सफोर्ड के कोविशील्ड, भारत बायोटेक के कोवैक्सीन और रुस के स्पूतनिक को इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद देश में वैक्सीनेशन को काफी तेजी से बढ़ाया गया और इसी दिशा में ये फैसला लिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक सभी देशवासियों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगा दी जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!