सितंबर से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा अच्छा-खासा इजाफा

नई दिल्ली ।

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें सितंबर महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance, DA) पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है। साथ ही सरकार पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness relief) पर लगी रोक को हटाने के लिए भी तैयार हो गई है। National council (Staff side) ने पत्र जारी कर यह जानकारी साझा की है।

नेशनल काउंसिल/जेसीएम के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्र ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का भुगतान सितंबर में दो महीने के एरियर के साथ होगा। मिश्र ने बताया कि कैबिनेट सचिव DA और DR को जारी करने को तैयार हो गए हैं। इसका मतलब है कि अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 का देय महंगाई भत्‍ता और महंगाई राहत की तीनों किस्‍तों को जुलाई 2021 में आने वाले महंगाई भत्‍ते के आंकड़े के साथ जोड़कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई और अगस्‍त 2021 का एरियर भी मिलेगा।

सरकार के इस कदम से सितंबर महीने से केद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी प्राप्त होगी। आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 17 फीसद डीए मिल रहा है। जनवरी 2019 में यह बढ़कर 21 फीसद हो गया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण बढ़ोतरी को जून 2021 तक फ्रीज कर दिया गया।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के हिसाब से देखें, तो जून 2020 में डीए की रकम 24 फीसद, दिसंबर 2020 में 28 फीसद और जुलाई 2021 में 31 फीसद तक चली जाएगी। इस हिसाब से सितंबर महीने से केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फीसद डीए मिलेगा। आइए अब जानते हैं कि एक 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले Lower level के केंद्रीय कर्मचारी को डीए में बढ़ोत्तरी से कितना फायदा होगा।

समझिए गणित

Level 1 Basic pay = 18000 रुपए

31% DA = 5580 रुपए महीना

Yearly DA = 66,960 रुपए

इस गणना के अनुसार, अब 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी को महंगाई भत्ते के रूप में महीने के 5580 रुपये और साल के 66,960 रुपये मिलेंगे। अभी 17 फीसद डीए के हिसाब से कर्मचारी को 3060 रुपये महीने महंगाई भत्ते मिलता है, जो साल भर का 36,720 रुपये है। इस हिसाब से DA Hike के कारण इस कर्मचारी को महीने के 2520 रुपये और साल के हिसाब से 30,240 रुपये ज्‍यादा प्राप्त होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!