कोविड-19: बांग्लादेश भारत के साथ लगती सीमाएं और 14 दिनों के लिए रखेगा बंद

ढाका |

बांग्लादेश ने देश में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर सोमवार को भारत के साथ लगती सीमाओं को और 14 दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया। बांग्लादेश ने कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए पहली बार 26 अप्रैल को दो सप्ताह के लिए भारत के साथ लगती सीमाएं बंद कर दी थीं। सरकार ने कई बार इसे बढ़ाया।

ढाका ट्रिब्यून अखबार ने खबर दी कि बांग्लादेश में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति के बीच भारत के साथ लगती सीमाओं को और 14 दिनों यानी 14 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इस अखबार के मुताबिक विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) माशफी बिंटे शेम्स ने कहा, ‘‘ बाकी स्थिति पहले के समान बनी रहेंगी।”

अखबार के अनुसार विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालीय डिजिटल बैठक में यह निर्णय लिया गया। वैसे तो सीमाएं बंद हैं लेकिन मालवाहक वाहनों को आने-जाने की इजाजत होगी। अखबार के मुताबिक 15 से कम दिनों के वीजा पर उपचार के लिए भारत जा रहे बांग्लादेशी नागरिक नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में बांग्लादेश मिशनों से जरूरी अनुमति लेकर ही बेनापोल, अखौरा और बूरीमारी सीमाओं से बांग्लादेश में प्रवेश कर सकते हैं।

उसके लिए पीसीआर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी और यह जांच 72 घंटे के अंदर ही कराई गई हो। इस बीच बांग्लादेश में सोमवार को कोविड -19के सर्वाधिक 8364 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमितों की संख्या 896,770 हो गई। इस दौरान 104 मरीजों की जान चले जाने से इस बीमारी से अब तक 14,276 लोग दम तोड़ चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!