कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कसा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज

नई दिल्ली । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति न देने के आम आदमी पार्टी के आरोप पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसते हुए जवाब दिया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह बात पूरी तरह से गलत है। हमने कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल को रैली करने की मंजूरी दी थी। ऐसे में हम उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से क्यों करेंगे? यदि वह चाहें तो हमें उनके लिए लंच की व्यवस्था करने में भी खुशी होगी। आम आदमी पार्टी हमेशा ड्रामा करना चाहती है, भले ही इसके लिए झूठ ही क्यों न बोलना पड़े। दरअसल आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन प्रेस कॉन्फ्रेंस का फैसला लिया गया है। लेकिन आज दोपहर को ही आप की ओर से आरोप लगाया गया कि कैप्टन सरकार ने केजरीवाल को मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी है। आम आदमी पार्टी का कहना था कि राज्य सरकार की रोक के बावजूद यह आयोजन होगा। हालांकि ऐसे सभी आरोपों को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खारिज किया है। ‘आप’ की पंजाब यूनिट के चीफ राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, ‘अरविंद केजरीवाल से कैप्टन अमरिंदर सिंह का डर इतना बढ़ गया है कि पहले से ही तय स्थान पर भी उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोक दिया गया है। लेकिन अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में एक ऐसा बड़ा ऐलान करेंगे, जिससे कैप्टन और उनकी पार्टी को 440 वोल्ट का झटका लगेगा। आम आदमी पार्टी की ओर से कांग्रेस पर यह आरोप ऐसे वक्त में लगा है, जब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सरकार बनने पर 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का ऐलान किया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को महंगी बिजली के चलते घर चलाने में भी समस्या आ रही है। सभी को मुफ्त बिजली मिलेगी तो जिंदगी आसान हो जाएगी।’ केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में हर परिवार को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दे रहे हैं। वहां महिलाएं खुश हैं। पंजाब में महिला महंगाई से बेहद परेशान हैं। पंजाब में आप सरकार सभी परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!