Twitter ने अब नक्शे से की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख को नहीं बताया भारत का हिस्सा

Twitter ने अब भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की है। Twitter ने दुनिया का एक नक्शा जारी किया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश बताया है। यानी Twitter के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का हिस्सा नहीं है। कहा जा रहा है कि Twitter ने जानबूझ कर ऐसा नक्शा जारी किया है, जिससे भारत और भारतीयों की भावनाओं को आहत किया जा सके। सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है और जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ट्विटर अपनी वेबसाइट पर करियर सेक्शन में भारत का विकृत नक्शा दिखा रहा है। ‘ट्वीप लाइफ’ सेक्शन पर दिखाई देने वाला नक्शा जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाता है। विकृत नक्शा पहली बार @/thvaranam हैंडल वाले यूजर द्वारा देखा गया था।

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की जबरदस्त रिएक्शन्स आ रही है। बड़ी संख्या में यूजर्स का मानना है कि अब पानी सिर से ऊपर चला गया है और सरकार को ट्विटर पर बैन लगा देना चाहिए। बता दें, सरकार और ट्विटर के बीच नए नियमों को लेकर पहले ही टसल चल रही है।

ओम सिंह ने लिखा, “ट्विटर इस मैप को @TwitterCareers होमपेज पर दिखाता है.. देखें भारत का नक्शा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पूरी तरह से काट दिया गया है.. यह जानबूझकर किया गया है, और यह गलती नहीं हो सकती…”

यह पहली बार नहीं है जब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भारत का गलत नक्शा दिखाया है। अक्टूबर 2020 में, राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन ए गोखले ने पाया कि ट्विटर ने लद्दाख में लेह के भारतीय क्षेत्र को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के हिस्से के रूप में लेबल किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!