बिहार सहित इन राज्यों ने किया स्‍कूल खोलने का एलान

नई दिल्ली।

कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ही देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कोरोना की पहली लहर मंद पड़ने के बाद कुछ स्कूल-कॉलेज खुलने शुरू हुए थे कि दूसरी लहर ने फिर ताला डालने पर मजबूर कर दिया। अब दूसरी लहर के धीमी पड़ने और तीसरी लहर आने की आशंका के बीच सबके मन में यह सवाल है कि स्कूल कब खुलेंगे? वहीं पेरेंट्स की कई संस्‍थाएं भी उन इलाकों में स्‍कूल खोलने की मांग कर रही हैं जहां कोविड का प्रकोप खत्‍म या बेहद कम है। स्‍कूल खोलने को लेकर राज्‍य सरकारों का क्‍या मूड है, आइए समझते हैं।

दिल्‍ली में फिलहाल बंद ही रहेंगे स्‍कूल

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियों के संचालन और क्रियान्वयन को लेकर सर्कुलर जारी किया है। जिसमें दिल्ली के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से बारहवीं कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक्शन प्लान की रूपरेखा निर्धारित की गई है। ऑनलाइन, सेमी-ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं शुरू होंगी। उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि महामारी की स्थिति सामान्य होने तक स्कूल बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन और सेमी-ऑनलाइन विधियों का उपयोग करते हुए शिक्षकों और छात्रों के बीच जुड़ाव जल्द दोबारा शुरू हो जाएगा। राजधानी दिल्‍ली में फिलहाल स्‍कूल बंद ही रहेंगे। हालांकि सरकार ने एक टास्‍क फोर्स बनाई है जो इस बारे में योजना तैयार करेगी। दिल्‍ली में कोरोना की पिछली लहर जितनी घातक थी, उसे देखते हुए स्‍कूल जल्‍द खुलने की संभावना न के बराबर है।

बिहार में 6 जुलाई से खुलने लगेंगे स्‍कूल

बिहार में 6 जुलाई को अनलॉक-3 समाप्त हो रहा है और इसके बाद शैक्षणिक संस्थानों को खोले जाने की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। हालांकि इसपर अंतिम मुहर आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लगेगी, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसको लेकर तैयारी आरंभ कर दी है।बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 6 जुलाई से राज्‍य के शैक्षिक संस्‍थान चरणबद्ध रूप से खुलने लगेंगे। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को ऑफलाइन क्‍लासेज शुरू करने दी जाएंगी। उसके बाद कक्षा 9-12 के स्‍कूल खुलेंगे। तीसरे चरण में कक्षा 1 से 8 तक के स्‍कूल खोले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से खुलेंगे स्‍कूल

उत्‍तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद अब स्‍कूल दोबारा खुलने के लिए तैयार हैं। शासन के आदेश के बाद 01 जुलाई से स्‍कूल फिर से खुलेंगे औार एडमिशन आदि से जुड़े प्रशासनिक काम शुरू होंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्‍य में स्‍कूल-कॉलेज बंद किए गए थे जिन्‍हें अब वायरस के मामलों में आई कमी को देखते हुए फिर से खोला जा रहा है। कोरोना के कम होते मामलों के बीच, उत्‍तर प्रदेश सरकार जुलाई से स्‍कूल खोलने की सोच रही है। 1 जुलाई से स्‍कूल खुल जाएंगे मगर प्रशासनिक काम ही होंगे। फिलहाल शिक्षकों और कर्मचारियों को ही स्‍कूल आना होगा।

तेलंगाना में 1 जुलाई से खुल जाएंगे स्‍कूल

तेलंगाना सरकार ने 1 जुलाई से स्‍कूल और कॉलेज खोलने का मन बना लिया है। 50 फीसद उपस्थिति के साथ कक्षाएं चल सकती हैं। वहां सुबह और शाम, दो बैच में कक्षाएं चलाने की योजना है। कक्षा 9 और 10 की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार भी अगस्‍त से स्‍कूल खोलने की तैयारी में है।

मध्‍य प्रदेश में भी चल रही स्‍कूल खोलने की तैयारी

मध्‍य प्रदेश के उच्‍च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सरकार स्‍कूल, कॉलेज खोलने पर विचार कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजो को अगस्‍त से 50 फीसद क्षमता के साथ शुरू करने पर चर्चा हो रही है। हालांकि सभी छात्रों और अध्यापकों का टीकाकरण जरूरी होगा।

महाराष्‍ट्र में स्‍कूल खोलने पर हो रहा विचार

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिक्षा विभाग से कक्षा 10 और 12 के स्‍कूल खोलने की संभावनाओं पर विचार के लिए कहा है। हालांकि अभी स्‍कूल सिर्फ उन्‍हीं गांवों में खोलने का प्‍लान है जहां कोविड के मामले नहीं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!