सीएम भूपेश बघेल आज खनिज विभाग की करेंगे समीक्षा, अधिकारियों को देंगे ये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को खनिज विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे. वहीं मंगलवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा करेंगे. इन दोनों विभागों के मंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही है.

भूपेश खनिज विभाग के पहले ले चुके है कई बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तक राजस्व विभाग कृषि विभाग और वन विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ले चुके हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं के कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. वहीं ज्यादा से ज्यादा इन योजनाओं का लाभ संबंधित व्यक्ति या वर्गों तक पहुंच सके इसके भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 जुलाई तक सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे. जिसमें विभागीय मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे.

मंत्री टीएस सिंहदेव भी करेंगे योजनाओं की समीक्षा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव 28 जून को विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. वे वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से आयोजित बैठक में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा पंचायत संचालनालय के कार्यों की समीक्षा करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!