ट्रिपल तलाक :हम सिर्फ कुरान का समर्थन करते हैं-आजम

रामपुर सांसद ने दो टूक शब्दों में कहा- हमारे यहां पर महिलाओं को मारा या जलाया नहीं जाता.

लोकसभा में सरकार की ओर से शुक्रवार को ट्रिपल तलाक की प्रथा को बंद करने को लेकर बिल पेश करने के साथ ही देश भर में एक बार फिर इस पर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ जगह विरोध के स्वर हैं तो कुछ जगह इसका समर्थन भी किया जा रहा है. इस मुद्दे पर जब समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान से पूछा गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वे और उनकी पार्टी सिर्फ उन्हीं बातों का समर्थन करते हैं और मानते हैं जो कि कुरान में लिखी हैं. उन्होंने कहा कि यह मसला पूरी तरह से धार्मिक है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.

इस्लाम में महिलाओं को अन्य धर्मों के मुकाबले ज्यादा अधिकार

इस दौरान आजम खान ने कहा कि इस्लाम में जितने अधिकार महिलाओं को दिए जाते हैं, उतने किसी भी धर्म में नहीं दिए जाते. 1500 साल पहले इस्लाम ही अकेला ऐसा धर्म था, जिसमें महिलाओं को समान अधिकार दिए गए थे. ऐसा किसी अन्य धर्म में कभी नहीं किया गया था. इसी के साथ खान ने दावा किया कि आज तलाक और महिलाओं के प्रति हिंसा की खबरें सबसे कम इस्लाम धर्म में ही सुनने को मिलती हैं. महिलाओं की जलाया या उनकी हत्या नहीं की जाती है.
आजम खान ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा धार्मिक है न कि राजनीतिक और मुसलमानों के लिए कुरान से बढ़कर कुछ भी नहीं है. शादी के लिए, तलाक के लिए ऐसी सभी बातों के लिए कुरान में साफतौर पर निर्देश दिए गए हैं और हम उनका पालन करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!