गाजियाबाद में कपड़ा व्यापारी के घर डकैती, विरोध करने पर परिवार के 4 सदस्यों को मारी गोली

गाजियाबाद ।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में डकैती के दौरान बदमाशों द्वारा परिवार के 4 लोगों को गोली मारने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। इनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी एक ही परिवार के हैं और जान गंवाने वाले पिता और उनके 2 बेटे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, लोनी कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब तीन बजे परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, गोली लगने से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र की टोली मोहल्ले में रईसुद्दीन पत्नी फातिमा दो पुत्रों अजरुदीन और इमरान व पुत्रवधू अफसाना के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। सोमवार सुबह तीन बजे छत के रास्ते आए बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे रईसुद्दीन अजरुदीन, इमरान और फातिमा पर फायरिंग कर दी। रईसुद्दीन के सिर में, अजरुदीन के सीने में, इमरान के सिर में और पत्नी फातिमा के चेहरे पर गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग और रईसुद्दीन के अन्य चार पुत्र सलीमुद्दीन, अलीमुद्दीन, निजामुद्दीन और रियाजुद्दीन मौके पर पहुंचे।

इस दौरान पुत्रों ने लोगों की मदद से दरवाजा खोलने का प्रयास किया। वहीं, अजरुदीन की धायल पत्नी अफसाना मुख्य गेट का ताला खोल कर बेहोश हो गई। घर के अंदर आये लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के हेडगेवार और फातिमा को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मौका मुआयना किया। इसके बाद फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि रईसुद्दीन, अजरुदीन और इमरान की मौत हो चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!