ड्रोन हमले के बाद आतंकियों ने SPO और उनकी पत्नी की घर में घुसकर की हत्या

जम्मू कश्मीर को दहलाने की एक बार फिर नापाक कोशिश की जा रही है। ड्रोन हमले के बाद पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि हमले में उनकी बेटी घायल हो गई।

एसपीओ की बेटी की हालत गंभीर
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी रात करीब 11 बजे पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम में एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुस गए और परिवार पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एसपीओ और उसकी पत्नी राजा बेगम ने दम तोड़ दिया।

घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग
एसपीओ की बेटी रफिया को इलाज के लिए एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आतंकवादियों ने हरिपरिगाम अवंतीपोरा के एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की।

जम्मू के एयरफोर्स को ड्रोन से बनाया निशाना
SPO के परिवार पर हमले से पहले जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन को आतंकियों द्वारा ड्रोन से निशाना बनाया गया था। यह पहली बार है जब पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने इस तरह के मानवरहित और रिमोट संचालित वाहन से किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान को निशाना बनाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!