पांच करोड़ के नकली नोट के साथ आठ आरोपित गिरफ्तार

बालाघाट।

बालाघाट पुलिस ने नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी है। जिले के आदिवासी इलाके में अंधविश्वास का मकड़जाल फैलाकर आरोपित नकली नोट खपाने की फिराक में थे। नकली नोट खपाने की फिराक में पुलिस ने बैहर में पांच लोगों को आठ लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़ा था। इनकी निशानदेही पर बालाघाट में एक और आरोपित को गिरफ्तार कर गोंदिया से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी मात्रा में नकली नोट जब्त किए हैं। पुलिस ने पांच करोड़ रुपये के नकली नोट के साथ 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि बरामद नकली नोट में दो हजार से लेकर 10 रुपये तक के नोट है। आरोपितों में छह बालाघाट और दो गोंदिया जिले के निवासी हैं। नोटांे के कागज की क्वालिटी और नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण नोट फर्जी नजर आते हैं। बहरहाल, इस मामले में पुलिस को और संदेहियों का पता चला है। उनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

अलग-अलग तरीके से खपाने का करते हैं काम

  • नकली नोट को असली बनाने का ग्रामीणों को देते हैं झांसा।
  • जगह-बदल बदलकर नकली नोट चलाने का करते हैं प्रयास।

-गोंदिया से आती थी नकली नोट की खेप।

-बैहर में चार माह में दूसरा केस दर्ज

-मार्च माह में भी पकड़ाए थे करीब साढ़े चार लाख के नकली नोट

ये गिरफ्तार : नकली नोट मामले में राहुल (25) पुत्र घनश्याम मेश्राम, अनंतराम (38) पुत्र जंगली पांचे, हरिराम (33) पुत्र रामेश्वर पांचे तीनों निवासी किरनापुर, नन्हूलाल (40) पुत्र किशन विश्वकर्मा उकवा निवासी, सोहन (30) पुत्र भजनलाल बिसेन किरनापुर निवासी, हेमंत (30) पुत्र आत्माराम उईके किरनापुर निवासी व गोंदिया जिले से मुकरू उर्फ मुकेश (30) पुत्र वकतु तवाड़े,कनेरी निवासी,रामू उर्फ रामेश्वर (40) पुत्र घुमर्रा गोरेगांव निवासी को गिरफ्तार किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!