भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक किए 40 करोड़ कोविड-19 जांच

भारत ने जून के महीने में रोजाना औसतन 18 लाख नमूनों की जांच कर 40 करोड़ कोविड-19 जांच का लक्ष्य हासिल किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। आईसीएमआर के अनुसार देश भर में शुक्रवार तक 40,18,11,892 नमूनों की जांच की। देश में एक जून 2021 तक कोरोना वायरस के 35 करोड़ नमूनों की जांच हुई थी।

आईसीएमआर ने एक बयान में कहा कि समूचे देश में तेजी से जांच के बुनियादी ढांचे और क्षमता बढ़ने से यह संभव हो पाया है। आईसीएमआर तकनीक की मदद से और किफायती नैदानिक किट के नवाचार को सुविधा प्रदान कर देश भर में जांच की क्षमता में विस्तार और विविधता लाकर कोविड-19 जांच की क्षमता को बढ़ा रहा है।’’

आईसीएमआर के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव ने कहा कि जांच में वृद्धि होने से संक्रमण की पहले पुष्टि हो रही है जिससे मरीज को पृथक-वास में भेजने और कोविड-19 मामलों के प्रभावी उपचार में मदद मिल रही है, जिससे टिकाऊ अल्प मृत्यु दर में मदद मिली है। भार्गव के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘जांच का यह लक्ष्य हासिल करने में यह तथ्य अहम है कि भारत ने सफलता पूर्वक 5टी दृष्टिकोण ‘टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल’ का प्रभावी उपयोग किया है जिससे हम महामारी के फैलने पर लगाम लगा पाये।’’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!