यूजी-पीजी की ओपन बुक पद्धति से परीक्षा 8 जुलाई से होगी शुरू

भोपाल |

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) यूजी के प्रथम व द्वितीय वर्ष और पीजी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जुलाई से ओपन बुक पद्धति से लेना शुरू होंगी। स्नातक प्रथम वर्ष के बीए/बीकाम/बीएससी/बीएससी होसाइंस/बीसीए/बीबीए और बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा दस जुलाई और द्वितीय वर्ष की परीक्षा आठ जुलाई से शुरू होंगी। स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा के प्रश्नपत्र 10 जुलाई से 16 जुलाई तक अपलोड होंगे। उनकी कापियां 16 से 23 जुलाई के बीच विषयवार जमा होंगी। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष की परीक्षा के पेपर आठ जुलाई से 14 जुलाई तक अपलोड होंगे। उनकी कापियां 14 से 20 जुलाई के बीच जमा होगी। विद्यार्थी ए-4 साइज के पेपर की कॉपी बनाकर अपने जवाब लिखेंगे। उन्हें अपना रोल नंबर, नामांकन, कॉलेज का नाम सहित अन्य जानकारी देना होगी। परीक्षा को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
यूजी और पीजी दोनों परीक्षाओं में आठ जिलों के 2 लाख छात्र घर बैठकर परीक्षा की कॉपी लिखेंगे। प्रश्नपत्र बीयू की वेबसाइट पर सुबह 8 बजे ही अपलोड हो जाएंगे। विद्यार्थी अपने परीक्षानुसार प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को कॉपी कलेक्शन सेंटर पर कॉपी जमा करने के बाद पावती मिलेगी। ऐसे परीक्षार्थी जो अपनी कॉपी केंद्रों पर किसी कारणवश जमा नहीं कर पाते हैं या कलेक्शन सेंटर क्षेत्र से बाहर निवास कर रहे हैं, वे अपनी उत्तरपुस्तिका स्पीड पोस्ट के माध्यम से 15 जुलाई तक स्पीड पोस्ट कर सकेंगे। अगर इसके बाद कोई छात्र स्पीड पोस्ट से कॉपी भेजता है तो स्पीड पोस्ट से प्राप्त उसकी कॉपी को विवि नहीं लेगा।

जनरल प्रमोशन पाने वाले भी देंगे परीक्षा

पिछले साल यूजी फर्स्ट और सेकंड ईयर व पीजी फर्स्ट ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया। लेकिन, इस बार इन सभी छात्रों की भी परीक्षाएं होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि यूजी फर्स्ट व सेकंड ईयर के साथ ही पीजी फर्स्ट ईयर की परीक्षा जुलाई में ओपन बुक माध्यम से होगी। इनका रिजल्ट अगस्त में घोषित किया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के नौ यूनिवर्सिटी में स्नातक के कुल 14 लाख 88 हजार 958 स्टूडेंट हैं। जबकि स्नातकोत्तर में 3 लाख 8 हजार 117 स्टूडेंट हैं, जो इस बार परीक्षा में शामिल होंगे।

दो पेपर होंगे

अधिकारियों ने बताया कि पहले व दूसरे वर्ष की परीक्षाओं में मुख्य विषयों के दो-दो पेपर होंगे। इनका योग 100 होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी विवि को इस संबंध में निर्देश दिए थे वे उसी आधार पर टाइम टेबल घोषित कर रहे हैं। परीक्षा परिणाम यूजी प्रथम वर्ष के आंतरिक मूल्यांकन और ओपन बुक पद्धति से आयोजित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर घोषित किया गया जाएगा। इस वर्ष के प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम ओपन बुक पद्धति से आयोजित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर घोषित होगा। इसी तरह स्नातक दूसरे वर्ष के लिए परीक्षा परिणाम ओपन बुक से प्राप्त प्राप्तांक और आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांकों को जोड़कर 50 प्रतिशत और पिछले वर्ष के प्राप्तांकों का 50 प्रतिशत जोड़कर घोषित होगा। वहीं, प्राइवेट छात्रों के लिए ओपन बुक पैटर्न से आयोजित परीक्षा के 50 प्रतिशत और पिछले साल के प्राप्तांकों के 50 प्रतिशत अंक जोड़कर परिणाम घोषित होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!