बाबा महाकाल:ऑनलाइन बुकिंग के लिए लिंक खुलते ही पहले दिन के स्लॉट फुल, 3500 श्रद्धालु करेंगे दर्शन

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून (सोमवार) से खुलेगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन के एप और वेबसाइट पर लिंक खुलते ही सिर्फ 4 घंटे में पहले दिन की 3500 बुकिंग फुल हो गई। गुरुवार से प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक वेबसाइट पर लिंक नहीं खुल रहा था, जिससे दर्शनार्थी परेशान होते रहे। बताया जा रहा है कि मंदिर के IT विभाग की तैयारी नहीं होने से यह स्थिति बनी है। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या 48 घंटे के पूर्व की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा।

रोजाना 7 स्लॉट में 35 सौ श्रद्धालु को अनुमति

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे। दर्शन सुबह 6 से रात 8 बजे तक होंगे। श्रद्धालुओं को गर्भगृह और नंदीगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नंदीगृह के पीछे बेरिकेडिंग से दर्शन होंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। 6 से 8 , 8 से 10, 10 से 12, 12 से 2, 2 से 4, 4 से 6 और अंतिम स्लॉट 6 बजे से 8 बजे तक का होगा। जिसमें प्रत्येक स्लॉट में 500 दर्शनार्थियों को अनुमति मिलेगी।

76 दिन बाद खुलेगा मंदिर

महाकाल मंदिर को कोरोना की दूसरी लहर के चलते 12 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। किसी भी आम और खास श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। अब जब कोरोना का कहर कम हुआ तो एक बार फिर महाकाल मंदिर को 76 दिन बाद 28 जून को खोलने के आदेश मंदिर समिति के अध्यक्ष उज्जैन कलेक्टर आशीष ने दिए हैं। पिछले दिनों मंदिर समिति की बैठक में 28 जून से प्रवेश शुरू करने का फैसला हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!