हिरासत में मौत मामला : सीएम केसीआर ने नौकरी और अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

हैदराबाद : पुलिस लॉकअप में मरियम्मा की मौत मामले पर तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री केसीआर (K. Chandrashekar Rao) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने कहा कि इस मामले मेंदोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर देना चाहिए.

घटना पर दुख जताते हुए सीएम ने सीएम केसीआर ने की मरियम्मा के बेटे को सरकारी नौकरी और घर देने के साथ ही 15 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मरियम्मा की दो बेटियों को भी 10 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी.

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने प्रगति भवन में सीएम केसीआर से मुलाकात की. इसके अलावा सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क (bhatti vikramarka), श्रीधर बाबू (sridhar babu), राजा गोपाल रेड्डी (raja gopal reddy), जग्गारेड्डी (jaggareddy) भी सीएम से मिले. इन लोगों ने सीएम से मरियम्मा परिवार के साथ न्याय करने का अनुरोध किया.

वहीं नागरिक अधिकार आयोग ने मरियम्मा मामले में न्याय के लिए मामले को उच्च न्यायालय में भी रखा है. इस बारे में हाई कोर्ट को पुलिस द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि थाने में सीसी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं. इस पर कोर्ट ने अडागुदुर थाने में सीसी कैमरे नहीं लगने लगने पर नाराजगी जताई.

वहीं मुख्यमंत्री ने डीजीपी महेंद्र रेड्डी को चिंताकणी मंडल जाकर मामले की पूरी जांच करने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने डीजीपी को मरियम्मा के परिवारवालों से मिलने के लिए कहा.बता दें कि मरियम्मा का जन्म स्थान कोमतलागुडा गांव है जो खम्मम जिले के चिंताकणि मंडल में आता है.

उल्लेखनीय है कि हाल में एक दलित महिला मरियम्मा,जो एक घर में रसोइया थी, उसके और महिला के बेटे उदय किरण (Uday Kiran ) के खिलाफ मकान मालिक द्वारा दर्ज करवाई गई चोरी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था और कथित पुलिस यातना (police torture) के कारण भोंगिर जिले के अडागुदुर पुलिस स्टेशन (Addagudur police station) के लॉक-अप में उसकी मृत्यु हो गई थी.

मरियम्मा को उसकी बेटी की उपस्थिति में चार दिनों तक पीटा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम्मा की बेटी ने पुलिस से उसकी मां को नहीं पीटने का अनुरोध किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!