होशंगाबाद की blackmailer पुलिस: महिला के साथ मिलकर बिछाते थे ‘हसीन जाल’, 3 सस्पेंड, महिला भी अरेस्ट

होशंगाबाद। जिले में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में रक्षक ही भक्षक निकले हैं यानि पुलिसकर्मियों पर ही हनीट्रैप गैंग चलाने और भोले-भाले लोगों को फंसाने का आरोप लगा है. मामले में हनीट्रैप का जाल बिछाने की आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

ये है पूरा मामला

फरियादी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि सलकनपुर की एक महिला ने पहले दोस्ती की फिर जब वो बाइक खरीदने होशंगाबाद जा रहा था तो वो भी साथ होशंगाबाद आई और प्यार दिखाकर एक होटल में ले गई, कुछ समय बाद तीन पुलिसकर्मी आए, जिनसे महिला ने मेरी शिकायत की और पुलिस वाले थाने ले जाने की धमकी देने लगे और फिर मामला रफा- दफा करने की बात करने लगे और मोटी रकम मांगने लगे, इस दौरान मेरे पास बाइक खरीदने के 80 हजार रुपये रखे हुए थे, वो पुलिस वालों ने ले लिए, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, पुलिसकर्मी आगे भी ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगे, जिससे परेशान होकर मैने पुलिस थाने आकर मदद की गुहार लगाई है. पीड़ित युवक के अलावा जिले के शांति नगर का एक शख्स और सामने आया है, जो इस हनीट्रैप गैंग का शिकार हुआ, उसने भी इन सभी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल एसपी संतोष गौर ने सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.जबकि आरपी महिला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है.

हनीट्रैप का जाल बुनकर फंसाती थी महिला

भोले-भाले लोगों को हनीट्रैप का जाल बुनकर फंसाने वाली महिला आरोपी सलकनपुर की रहने वाली है, जिसे पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार कर लिया है. और सलाखों के पीछे भेज दिया है.पुलिस आगे भी महिला आरोपी से पूछताछ कर सकती है.

प्यार का जाल बिछाकर लोगों को फंसाते थे सभी
युवक ने शिकायत में बताया है कि मंडीदीप की रहने वाली आरोपी पैसे वाले पुरुषों को अपने जाल में फंसाती थीं और करीबी बढ़ने पर उन्हें होशंगाबाद बुलाकर होटल का रूम बुक कर वहां ले जाती थी, साथ ही मौका देखकर अपने साथ वीडियो बना लेती थी और तीनों पुलिस कर्मियों को होटल में बुला लेती थी, जिसके बाद तीनों पुलिसकर्मी भी जांच के नाम पर उस रूम में पहुंच जाते थे और महिला के साथ वाले पुरुष को डरा धमकाकर उससे मोटी रकम ऐंठते थे, बता दें कि कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई जय नलवाया, आरक्षक मनोज वर्मा और प्रधान आरक्षक ज्योति मांझी, आरोपी महिला के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने की गैंग चला रहे थे.

पुलिस ने क्या कहा ?
इस हनीट्रैप केस में होशंगबाद एसपी संतोष गौर का कहना है कि मामला सामने आने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों की संदिग्धता को लेकर जांच की गई, प्रारंभिक जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका पाई गई. जिसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही आगे भी जांच की जा रही है और जांच में जैसे जैसे आगे खुलासा होगा उस आधार पर भी तीनों पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन एसपी ने फिलहाल सेक्स रैकेट चलाने की आशंकाओं को खारिज किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    नर्मदापुरम में सात दिसंबर को होगी अगली रीजनल इंडस्ट्री समिट, हाथियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयास के रूप में राज्य शासन द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अपनी संस्कृति के प्रति…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!