दो साल तक डेढ़ इंच बारिश हुई, इस बार एक इंच भी नहीं

रतलाम. जिले में हर शख्स तेज बारिश का इंतजार कर रहा है लेकिन प्री-मानसून ने इस साल मायूस कर दिया है। शहर में सात दिन से बादलों की आवाजाही तो हो रही है लेकिन बादल निराश कर रहे हैं। मंगलवार रात 10.30 बजे से बादलों ने बरसना शुरू कर दिया फिर रातभर हल्की बारिश का दौर चलता रहा। दिनभर बादलों जबकि प्री-मानसून में पिछले दो साल में डेढ़ इंच तक बारिश हुई। इस बार अब तक एक इंच पानी भी नहीं गिरा। इधर, मौसम विभाग को भी मानसून के 25 जून के बाद रतलाम पहुंचने की उम्मीद है।

केरल में मानसून 8 जून को पहुंच गया था। इसके चार दिन बाद से हमारे शहर में भी गतिविधियां होना शुरू हो गई जो अब भी जारी है। घने बादल छाए हुए है तो कभी गरज भी हो रही है। ऐसा हवा के रुख में परिवर्तन व नमी आने के कारण हुआ है। यूं तो 2017 में जिले में 24 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। लेकिन प्री मानसून एक्टिविटी 6 जून से ही शुरू हो गई थी। 10 जून तक ही डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 9 जून को तो 1 घंटे में ही 1 इंच बारिश हुई थी। 2018 में भी 25 जून तक 1 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी जबकि मानसून 28 जून तक पहुंचा था।

हवा का रुख नहीं बदलने से प्री-मानसून कमजोर
मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया अमूमन 20 मई के बाद से प्री-मानसून एक्टिविटी होना शुरू हो जाती है। यह अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होती है लेकिन इस साल प्री-मानसून एक्टिविटी कमजोर है। इसका कारण हवा का रुख नहीं बदलना है। हमारे यहां जून के पहले सप्ताह तक हवा का रुख उत्तरी-पश्चिमी था। अब यह दक्षिणी-पश्चिमी हुआ है ऐसे में बादल है, अब प्री-मानसून एक्टिविटी तेज होगी। इधर, बारिश शुरू होने से किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं। मोतीलाल पाटीदार ने बताया किसान बोवनी में जल्दी नहीं करें। चार से पांच इंच बारिश होने के बाद ही बीज खेतों में डाले।

दिन का तापमान मंगलवार को 35 डिग्री के करीब पहुंच गया। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री तो न्यूनतम 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया। इससे पहले 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा था। तापमान में 10 जून से लगातार कमी हो रही है। इस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा था।

आगे क्या… 20 के बाद अरब सागर में बनेगा सिस्टम
अब 20-22 जून के बाद अरब सागर में सिस्टम बनेगा। यह सिस्टम 23-25 जून के बाद ही रतलाम पहुंचेगा। हालांकि इससे मानसून को करंट मिलेगा, यानी अभी सुस्त मानसून की चाल तेज होगी। मानसून की बारिश 25 के बाद ही होगी। इससे पहले लोकल सिस्टम से हल्की बारिश के आसार बने हुए है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!