नुसरत जहां की शादी का विवाद पहुंचा संसद

नई दिल्ली। शुरुआत से ही विवादों में रही नुसरत जहां की शादी का मामला अब संसद पहुंच गया है जहां एक बीजेपी सांसद ने स्पीकर ओम बिड़ला से शिकायत कर उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की नांग की है। उन्होंने निखिल जैन से शादी की थी। नुसरत जहां पश्चिम बंगाल से सांसद और तृणमूल कांग्रेस की नेता हैं।
भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है। संघमित्रा मौर्य का कहना है कि नुसरत जहां का आचरण अमर्यादित है, शादी के मसले पर उन्होंने अपने वोटर्स को धोखे में रखा है। साथ ही इससे संसद की गरिमा भी धूमिल हुई है। बीजेपी सांसद ने मांग की है कि इस मामले को संसद की एथिक्स कमेटी को भेजा जाना चाहिए, साथ ही जांच कर नुसरत जहां पर एक्शन लिया जाना चाहिए। बीजेपी सांसद ने अपने लेटर में नुसरत जहां का संसद में पहले दिन दुल्हन की तरह तैयार होकर आना, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नुसरत जहां के रिसेप्शन में शामिल होने का भी जिक्र किया गया है। नुसरत जहां की शादी के बाद बंगाल के मौलानाओं ने उनके खिलाफ फतवा निकाला था, साथ ही संसद में सिंदूर लगाकर पहुंचने पर भी विवाद हुआ था। हालांकि, हाल ही में नुसरत जहां और निखिल जैन के बीच सबकुछ ठीक ना होने की खबर सामने आई। नुसरत जहां ने कहा कि ये शादी विदेशी धरती पर हुई थी, ऐसे में इस शादी के कोई मायने ही नहीं हैं। ऐसे में तलाक की भी कोई ज़रूरत नहीं है, जबकि निखिल जैन की ओर से घर के लोन और अन्य बातें सामने रखी गई थीं। शादी के विवाद के बीच ये भी सामने आया था कि नुसरत जहां अभी प्रेग्नेंट हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!