BSF को बड़ी सफलता, कठुआ में पकड़ी 135 करोड़ की 27 किलो में हेरोइन

कठुआ ।

जम्मू और कश्मीर के कठुआ में BSF ने 27 किलो हेरोइन पकड़ी है। इसके साथ ही सिक्योरिटी फोर्स ने एक तस्कर को मार गिराया है। हालांकि मारे गए तस्कर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। BSF ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 135 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले 19 जून को भी सुरक्षा बलों ने नार्को टेरर माड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

पुलिस ने 19 जून के कश्मीर के बारामुला में यह कार्रवाई की थी। इसमें पुलिस ने 6 लोगों के साथ 4 पिस्टल, 10 ग्रेनेड और 21 लाख रुपये भी बरामद किए थे। पुलिस ने 9 किलो हेरोइन और 4 गाड़ियां भी जब्त की थी। बरामद की गई हेरोइन की कीमत 45 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसके बाद 135 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई है। खबरों के अनुसार पुलिस ने आतंकियों के 10 मददगारों को भी गिरफ्तार किया था।

उरी में भी की थी कार्रवाई

सेना की 53 बीएन सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीमों ने उरी इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था। यह नार्को मॉड्यूल घाटी में मौजूद खूंखार आतंकियों को नशीले पदार्थ मुहैया कराने का काम करता था। इसके अलावा ये लोग जम्मू-कश्मीर के युवाओं को बरगलाकर नशे की लत लगवाते हैं और फिर उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करवाते हैं।

पुलिसकर्मी के घर हमले के बाद हो रही है कार्रवाई

आतंकियों ने गुरुवार को श्रीनगर के सैदापोरा ईदगाह इलाके में एक पुलिसकर्मी पर घर के बाहर हमला कर दिया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हमले के बाद अतिरिक्त जवानों ने मौके पर आकर पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया था लेकिन आतंकियों का पता नहीं चल पाया था। इसके बाद से ही सेना यहां तेजी से सर्च आपरेशन चला रही है और आतंकियों के ड्रग रैकेट का भांडाफोड़ कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!