पूर्व मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय का अटक सकता है रिटायरमेंट फंड

कोलकत्ता । यास चक्रवात की मीटिंग करने बंगाल गए पीएम नरेंद्र मोदी को आधे घंटे तक इंतजार कराने वाले राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय के खिलाफ केंद्र सरकार एक्शन की तैयारी में है। इसके चलते उन्हें रिटायरमेंट पर मिलने वाले फंड से पूरी तरह या फिर आंशिक तौर पर हाथ धोना पड़ सकता है। इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद भी मिलने वाले लाभ भी उन्हें नहीं मिल सकेंगे। अलापन बंद्योपाध्यायन को केंद्र सरकार ने ट्रांसफर कर दिल्ली बुलाया था, लेकिन उन्होंने सूबे के चीफ सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया था और ममता बनर्जी के सलाहकार बन गए थे। इसके बाद से ही केंद्र सरकार उन पर अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई करने का विचार बना रही थी। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से अलापन बंद्योपाध्याय  को एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें उन पर लगाए गए आरोपों पर 30 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। नोटिस में कहा गया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर केंद्र सरकार उनकी पेंशन या ग्रैच्युटी या फिर दोनों को पूरी तरह या आंशिक तौर पर रोक सकती है। अलापन को भेजे नोटिस में सरकार ने कहा है कि उनके खिलाफ ऑल इंडिया सर्विसेज रूल्स, 1969 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अलापन से 30 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा उनसे यह भी कहा गया है कि यदि वह व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!