मप्र : हिरासत में युवक की मौत, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय शिवम मिश्रा की बुधवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई। उसके परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिसकर्मियों द्वारा पीटे जाने की वजह से हुई। इस मामले में बैरागढ़ थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शिवम एवं उसके दोस्त गोविन्द शर्मा की कार मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को करीब एक बजे यहां बैरागढ़ इलाके में बीआरटी कॉरिडोर से टकरा गई थी। भोपाल रेंज के पुलिस महानरीक्षक योगेश देशमुख ने ‘भाषा’ को बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय शिवम मिश्रा की बुधवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई। उसके परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिसकर्मियों द्वारा पीटे जाने की वजह से हुई। इस मामले में बैरागढ़ थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शिवम एवं उसके दोस्त गोविन्द शर्मा की कार मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को करीब एक बजे यहां बैरागढ़ इलाके में बीआरटी कॉरिडोर से टकरा गई थी। भोपाल रेंज के पुलिस महानरीक्षक योगेश देशमुख ने ‘भाषा’ को बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिवम तथा गोविन्द को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। जांच में पाया गया कि शिवम शराब के नशे में था। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों को बैरागढ़ पुलिस थाने ले आये, जहां शिवम की तबीयत बिगड़ने लगी। देशमुख ने बताया कि शिवम की हालत देख कर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक के परिजन का आरोप है कि शिवम की मौत पुलिसकमिर्यों की पिटाई से हुई है। हालांकि, इन आरोपों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, क्योंकि शिवम की मौत पुलिस हिरासत में हुई है।’’ देशमुख ने बताया, ‘‘इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए बैरागढ़ थाना प्रभारी अजय मिश्रा, एक पुलिस उपनिरीक्षक, एक हवलदार एवं दो कॉन्स्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।’’ इसी बीच, शिवम के दोस्त गोविन्द शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘पुलिसकर्मियों ने मुझे एवं शिवम को पीटा। हमारी कार बीआरटी रेलिंग पर चढ़ गई थी। इसमें कोई घायल नहीं हुआ था, केवल कार को नुकसान पहुंचा था।’’ अस्पताल में भर्ती शर्मा ने कहा ‘‘हमने पुलिस को बताया था कि हमें चिकित्सा सहायता की जरुरत है लेकिन हमारी मदद करने के बजाय वह :पुलिसकर्मी: हमें बुरी तरह पीटने लगे।’’ शिवम के मामा संजय भार्गव ने पीटीआई को बताया कि शिवम अपने दोस्त के साथ बैरागढ़ के एक होटल में खाना खाने जा रहा था तभी उसकी कार बीआरटी रेलिंग से टकरा गई। पुलिस उसे और उसके दोस्त को बैरागढ़ थाने ले गई जहां पुलिस वालों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। भार्गव ने आरोप लगाया कि शिवम ने लगभग 15 तोले की सोने की चेन पहनी हुई थी, जो गायब है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिवार वालों को शिवम की मौत की सूचना नहीं दी और शव को हमीदिया अस्पताल भेज दिया। भार्गव ने बताया कि शिवम के पिता मप्र पुलिस की साइबर सेल में हेड क्लर्क हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!