केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर बोले सिंधिया- आपका सेवक था, हूं और रहूंगा

शिवपुरी।केन्द्रीय कैबिनेट में विस्तार और ज्योतिरादित्य सिंधिया को केन्द्रीय मंत्री बनाने की चर्चाओं के बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी दौरे पर पहुंचे. यहां पत्रकारों ने जब सिंधिया से मंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा, तो ज्योतिरादित्य सिंधिया सवालों को टालते हुए नजर आए. सिंधिया ने कहा कि मैं 17 साल से आपका सेवक था, आज भी आपका सेवक हूं और जिंदगी भर आपका सेवक रहूंगा.

मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

शिवपुरी दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान सिंधिया ने स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी हौसला अफजाई भी की. इस दौरान जब पत्रकारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से मंत्री बनाए की खबरों पर सवाल पूछा, तो वो सवाल को टाल गए.

ग्वालियर डीआईजी ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा

सोमवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में हुई चूक के बाद मंगलवार को उनकी सुरक्षा चाक-चौबंद नजर आई. ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा का जिम्मा खुद ग्वालियर डीआईजी ने उठाया. बता दें कि सोमवार को दिल्ली से ग्वालियर आते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था, इस मामले में कुल 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था. इनमें से 9 मुरैना पुलिस के जवान थे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!