मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान:गरीब परिवारों को एकमुश्त मिलेगा 5 महीने का मुफ्त राशन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ बैठक में एक अहम फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा नहीं रहना चाहिए. उनके घर तक बैग भरकर राशन पहुंचाया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को चार मंत्रियों बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, गोपाल भार्गव के साथ ही राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के साथ वन-टू-वन चर्चा की. बैठक में फैसला किया गया कि गरीब परिवारों को पांच महीने का राशन एकमुश्त दिया जाएगा.मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा न रहे, यह विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारे यहां 4 करोड़ 80 हजार हितग्राहियों को राशन वितरण किया जाता है. जिन गरीबों को राशन नहीं मिला है उनको जुलाई माह में प्रतिदिन 5 किलो राशन उपलब्ध करा देंगे. इसी की तैयारी को लेकर सीएम से बात हुई है.मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि बैग में राशन भरकर उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा. पांच महीने का राशन एकमुश्त दिया जाएगा. इसमें तीन महीने का राशन मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से और दो महीने का राशन केंद्र सरकार की योजना के तहत दिया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!