विश्व व्यापार संगठन में चीन की शिकायत करेगा ऑस्ट्रेलिया

सिडनी । चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले कुछ समय से व्यापार को लेकर खटपट जारी है। इसके बाद चीन की हरकतों से परेशान आस्ट्रेलिया अब विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में ड्रैगन की शिकायत करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वहां उनके यहां बनी शराब पर चीन के शुल्क बढ़ाने के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में शिकायत दर्ज करेगा। चीन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई शराब पर 218 प्रतिशत तक का टैरिफ़ लागू कर दिया था। इतना ही नहीं चीन ने ऑस्ट्रेलिया से अपने यहां आने वाले शराब और बीफ पर पाबंदी भी लगा दी थी।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने जब से कोरोना की उत्पत्ति की जांच की बात उठाकर चीन की कंपनी हुवावे  को 5जी नेटवर्क बनाने से रोका है, तब से दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। मगर ऑस्ट्रेलिया चीन के इन आरोपों से इंकार करता है। उसका कहना है कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन से सीधे तौर पर बातचीत करने के लिए भी तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के शराब उद्योग के लिए चीन सबसे बड़ा बाजार है और उत्पादकों का कहना है कि टैरिफ में बढ़ोत्तरी का उन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कहना है कि इस मामले को विश्व व्यापार संगठन के समक्ष ले जाने का फैसला शराब निर्माताओं के साथ गहन चिंतन और बातचीत के बाद लिया गया है। व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डेन तेहान ने कहा, सरकार मतभेदों को सुलझाने के लिए विश्व व्यापार संगठन प्रणाली का उपयोग करेगी और ऑस्ट्रेलियाई व्यापारियों के हितों की रक्षा करती रहेगी।”

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!