पाकिस्तान को मिली चीन निर्मित कोरोना वैक्सीन की 15.5 लाख खुराक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। इस बीच पाक को चीन निर्मित कोविड रोधी टीके की 15.5 लाख खुराकें मिली। राष्ट्रीय कमान एवं नियंत्रण केंद्र पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान ने सिनोवैक टीके खरीदे थे और टीकों की खेप पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के विमान से इस्लामाबाद और कराची लाई गई। नकोक ने कहा, चीन ने पाकिस्तान को टीके की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए हैं।   
  उसने कहा कि 20-30 लाख खुराकों की अन्य खेप आगामी हफ्तों में चीन से आएगी। योजना मंत्री और एनसीओसी के प्रमुख असद उमर ने ट्वीट किया कि पिछले हफ्ते 23 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये हैं और 3,32,877 टीके प्रतिदिन लगाने की दर रही। इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1050 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद मामलों की कुल संख्या 9,48,268 पहुंच गई हैं जबकि इस अवधि में 37 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 21,977 पहुंच गई है। देश में संक्रमण दर 2।56 प्रतिशत है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33,972 हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!