भोपाल में एयरपोर्ट की तरह बनकर तैयार देश का पहला रेलवे स्‍टेशन

भोपाल ।

भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर पहुंचकर आपको यह एहसास हो सकता है कि आप किसी एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। जी हां, यह स्‍टेशन नई साज-सज्‍जा और सुविधाओं के साथ बनकर तैयार है। बस इंतजार है तो स्टेशन परिसर में सिनेमा, शॉपिंग मॉल, बजट होटल और पांच सितारा अस्पताल के बनने का। जब चार प्रमुख सुविधाएं मिलने लगेंगी, तब यह स्टेशन देश में अपनी तरह का पहला निजी स्टेशन होगा। रेलवे ने हबीबगंज को निजी हाथों में दिया है। बदले में निजी डेवलपर कंपनी बंसल पाथ-वे हबीबगंज प्राइवेट लिमिटेड 400 करोड़ से स्टेशन को विकसित कर रहा है। चार साल से काम चल रहा है। यात्री सुविधा से जुड़े सभी काम पूरे हो गए हैं। इस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।
गुजरात के गांधीनगर स्टेशन को इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कार्पोरेशन (आइआरएसडीसी) व गुजरात सरकार ने मिलकर विकसित किया है। स्टेशन पर बहुमंजिला भवन बनाया है, जो रेलवे ट्रैक के ऊपर है। डोम आकार के शेड से प्लेटफार्मों को कवर्ड किया है। गांधीनगर रेलवे स्‍टेशन की तुलना में हबीबगंज में अतिरिक्त सुविधाएं होंगी, जो सबसे अलग हैं। यहां ट्रैक के उपर बहुमंजिला इमारत तो नहीं है, लेकिन ट्रैक के उपर एयर कॉन्कोर बनाया है। इस पर 700 से अधिक यात्री बैठ सकेंगे। पांच प्लेटफार्म हैं, जिन्हें अलग-अलग शेडों से कवर्ड किया है। दोनों तरफ दो मुख्य भवन बनाए हैं, जिनमें यात्री सुविधाएं जैसे मेडिकल शॉप, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, टिकट घर समेत जरूरत के स्टेशन स्टॉल होंगे।

हबीबगंज में यह सुविधा सबसे अलग
स्टेशन पर प्रवेश करने और ट्रेनों से उतरकर बाहर निकलने वाले यात्री एक-दूसरे से नहीं टकराएंगे। प्रवेश करने वाले यात्री दोनों तरफ मुख्य भवनों से प्रवेश करेंगे। लिफ्ट, ट्रेवलेटर, एस्केलेटर से एयर कॉन्कोर पर पहुंचेंगे। वहां आराम करेंगे और ट्रेन के आने पर प्लेटफार्म पर उतरकर यात्रा शुरू करेंगे। दूसरें शहरों से हबीबगंज पहुंचने वाले यात्री ट्रेन से उतरेंगे, दो अंडरग्राउंड सब-वे से दोनों तरफ बाहर निकल जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!