फंगस मरीजों के इलाज में नई समस्‍या, खून में देरी से घुल रही टेबलेट

भोपाल।

राजधानी के हमीदिया अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के 70 मरीजों के खून में पोसाकोनाजोल टेबलेट (300 एमजी) देरी से घुल रही है। मरीज दर्द से तड़प रहे हैं। बार-बार स्थिति बिगड़ रही है। इसके बावजूद चौथे दिन रविवार शाम तक लीपोसोमल एंफोटेरिसिन बी इंजेक्शन नहीं मिले हैं। इस बीच एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है। महिला का ऑपरेशन 12 दिन पहले हुआ था। पूर्व में उसकी हालत में सुधार आ रहा था, लेकिन इंजेक्शन की कमी के चलते उसकी हालत बिगड़ गई थी और मौत हो गई। उधर, लिपिड कॉम्प्लेक्स एंफोटेरिसिन बी इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन मरीज इस इंजेक्शन से परेशान हैं। इसे लगाते ही मरीज को घबराहट होने लगती है, सांस फूल जाती है, आक्सीजन का स्तर गिरने लगता है, कंपकंपी छूटने लगती है। इस वजह से मरीज और उनके परिजनों ने डॉक्टरों के सामने हाथ जोड़ दिए हैं। कुछ मरीजों ने तो कह दिया है कि जान चली जाए तो जाने दो, लेकिन कंपकंपी के लिए जिम्मेदार इंजेक्शन मत लगाओ।
बता दें कि हमीदिया अस्पताल में ब्लैक फंगस के 98 मरीज भर्ती हैं। इनके लिए रोजाना 350 से 400 वायल लीपोसोमल एंफोटेरिसिन बी इंजेक्शन की जरूरत है, जो बुधवार शाम को मिले थे, उसके बाद से नहीं मिले हैं। इनकी जगह मरीजों को लिपिड कॉम्प्लेक्स वाले एंफोटेरिसिन बी इंजेक्शन लगाए गए थे, जिससे रिएक्शन हो रहा है। मरीज परेशान हैं। कम डोज देने के बावजूद भी इनका रिएक्‍शन हो रहा है। मरीजों ने इस इंजेक्शन का डोज लेने से मना कर दिया है। हमीदिया में भर्ती 98 में से 70 मरीजों को इंजेक्शन की सख्त जरूरत है, जिन्हें पोसाकोनाजोल टेबलेट दी जा रही है जो देरी से काम कर रही है। इसे खून में घुलने में समय लग रहा है।

पांच नए मरीज मिले, सात की हालत गंभीर
हमीदिया अस्पताल में रविवार शाम तक बीते चौबीस घंटे में ब्लैक फंगस के पांच नए मरीज भर्ती हुए। एक की छुट्टी कर दी है। सात मरीजों की हालत गंभीर है। इन्हें तुरंत ऑपरेशन की जरूरत है लेकिन इंजेक्शन की कमी और ओटी खाली नहीं होने के कारण ऑपरेशन टाले जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आज दो से तीन मरीजों के ऑपरेशन करने की योजना है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!