जम्‍मू-कश्‍मीर की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं माव्‍या सूदन

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली माव्या सूदन ने भारतीय वायु सेना में महिला फाइटर पायलट बनकर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। माव्‍या जम्‍मू-कश्‍मीर की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्‍हें वायुसेना में महिला फाइटर पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ है। माव्या सूदन शनिवार को हैदराबाद स्थित डुंडिगल वायुसेना अकादमी में हुए पासिंग आउट परेड में इकलौती महिला फाइटर पायलट थी। 23 साल की माव्‍या देश की 12वीं महिला फाइटर पायलट हैं। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया की उपस्थित थे।

माव्या के पिता विनोद सूदन ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे गर्व महसूस हो रहा है। अब वह सिर्फ हमारी बेटी नहीं बल्कि इस देश की बेटी है। उन्होंने कहा कि हमें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड में JE के पद पर काम करने वालीं मान्‍यता का कहना है कि अभी तो यह शुरुआत है। माव्‍या को पूरे देश के लोगों का प्‍यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर कोई उसे अपनी बेटी की तरह मान रहा है। वह आगे और सफलता हासिल करेगी। राजौरी में नौशेरा स्थित लंबेड़ी गांव निवासी माव्या की सफलता से गांव के लोग भी खुश हैं।
जम्मू के कार्मल कान्वेंट स्कूल में शुरूआती शिक्षा हासिल करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए माव्या चंडीगड़ चली गईं थीं, जहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में विषय में ग्रेजुएशन किया। माव्‍या ने वर्ष 2020 में भारतीय वायुसेना की प्रवेश परीक्षा पास की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!