देश में अब तक की सबसे बड़ी राहत, लगातार दूसरे दिन 60,000 से कम हुए कोरोना के मामले

कोरोना से देश की रुकी रफ्तार अब पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है। कोरोना के मामलों में लगातार आ रही कमी देश को बड़ी राहत देती दिखाई दे रही है। आज 88 दिनों बाद कोरोना के नए मामले कम रिपोर्ट किए गए हैं। एक दिन में कोविड-19 के 53,256 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले 2,99,35,221 हो गए हैं।

एक दिन में 1,422 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 1,422 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,88,135 हो गई है। वहीं कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 7,02,887 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.36% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83% है।

संक्रमण की दैनिक दर 3.22 प्रतिशत
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.22 प्रतिशत है। यह लगातार 14वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 3.43 प्रतिशत रह गई है। महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 37वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। भारत में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए थे। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!