खेरी ग्राम पंचायत ने लगाए पौधे, पंचायत ने पौधरोपण के साथ सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए,वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को दिलवाई शपथ

इछावर/सीहोर।धरती को हरा भरा करने में सहयोग देते हुए रविवार को जिले की पंचायतों ने पौधे लगाए। जनपद पंचायत इछावर की ग्राम पंचायत खेरी में पौधे लगाए। खेरी पंचायत ने पौधारोपण करने के साथ-साथ सभी पौधों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी ली और सभी पौधों पर ट्रीगार्ड रखे।
पौधे रोपण करने में विशेष रुप से इछावर जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि जीवन को निरोग बनाने में पेड़ हमारे सबसे विश्वसनीय मित्र हैं।गांव में पौधारोपण करने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि सभी एक-एक पौधा जरूर लगाएं। इसी के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को शपथ दिलवाई ओर कहा कि वैक्सीन लगवाने से ही इससे कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। इसमें पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम पंचायत खेरी सचिव रामनारायण नागर ने ग्रामीणों से कहा कि पौधे लगा देने मात्र से काम नहीं चलने वाला है हर किसी को एक-एक पौधे को बड़ा करने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी।साथ ही वैक्सीन लगवाकर स्वयं की सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा भी करना है। इससे हमारा ग्राम और हम भी सुरक्षित रहेंगे। मास्क पहने और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। इस मौके पर सरपंच,देवनारायण ऊई के, रोजगार सहायक मनोज शर्मा, उपसरपंच मुकेश वर्मा, रूप सिंह वर्मा, राधेश्याम बागवान, अरविंद वर्मा, राजेश वर्मा, श्यामलाल, पहलाद मालवीय, रामबाबू वर्मा, नितेश वर्मा,सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!