चंद दिनों में खत्म हो जाएगा प्लास्टिक का कचरा

लंदन । वैज्ञानिकों के एक समूह ने एक खास तरह के एंजाइम को बनाया है, जो कुछ दिनों में ही प्लास्टिक के कचरे को खत्म कर सकता है। इन वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक खाने वाले एंजाइमों के एक कॉकटेल को तैयार किया है। यह कॉकटेल कुछ ही दिनों में किसी भी प्लास्टिक को खाकर खत्म कर सकते हैं। अबतक इसी प्रक्रिया को खत्म होने में सैकड़ों साल का लंबा वक्त लगता है। 
इस दौरान पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। वैज्ञानिकों की इस खोज को धरती से प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।इस एंजाइम कॉकटेल में पेटेस और एमएचई टेस शामिल हैं। ये एक प्रकार के बैक्टीरिया द्वारा निर्मित होते हैं जो पीईटी प्लास्टिक (प्लास्टिक की बोतल) को खाते हैं। इस एंजाइम को आइडोनेला साकैएंसिस कहा जाता है। इसे बनाने वाले पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन मैकगीहान ने बताया कि अगर हम प्लास्टिक के कचरे में एंजाइम डाल देते हैं तो वे इसे खत्म करना शुरू कर देते हैं। जॉन मैकगीहान ने साल 2018 में गलती से प्लास्टिक खाने वाले एंजाइम को बना लिया था। हालांकि, इन्होंने जिस मूल एंजाइम को विकसित किया था उसकी प्लास्टिक खाने की रफ्तार बहुत धीमी थी। जिसके बाद वैज्ञानिकों के समूह ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए एंजाइम के कॉकटेल पर प्रयोग करना शुरू किया। जिसके बाद जब उन्होंने पेटासे और महेटासे एंजाइम को मिलाया  इसकी रफ्तार में तेजी देखने को मिली।वैज्ञानिक ने बताया कि पेटासे प्लास्टिक की सतह पर हमला करता है, जबकि महेटासे इन चीजों को और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देता है। 
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पहले प्रयोगों से पता चला कि उन्होंने वास्तव में एक साथ बेहतर काम किया है, इसलिए हमने उन्हें शारीरिक रूप से जोड़ने का प्रयास करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि हमारा नया काइमेरिक एंजाइम प्राकृतिक रूप से विकसित अलग एंजाइमों की तुलना में तीन गुना तेज है।मालूम हो कि प्लास्टिक धरती के लिए वरदान और अभिशाप दोनों है। बड़ी मात्रा में उपयोग के कारण प्लास्टिक आज धरती पर प्रदूषण के सबसे बड़े कारकों में एक हो गया है। समुद्र की गहराइयों से लेकर एवरेस्ट की ऊंचाईयों तक प्लास्टिक की मौजूदगी है। इधर-उधर बिखरे प्लास्टिक न केवल जमीन पर बल्कि पानी में भी इको सिस्टम को प्रभावित कर प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!