डब्लयूटीसी फाइनल में खराब अंपायरिंग को लेकर भड़के विराट

साउथैम्पटन । न्यूजीलैंड के साथ जारी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्लयूटीसी) फाइनल में अंपायरिंग को लेकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने उठाये हैं। इस मैच में न्यूजीलैंड के अपील नहीं करने पर भी अंपायर ने जिस प्रकार के रिव्यू के लिए कहा उससे विराट हैरान हैं। इस मामले में कई प्रशंसकों ने अंपायरों को ट्रोल भी किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों  रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े थे।  
भारतीय टीम का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का गिरा। रोहित को काइल जैमिसन ने टिम साउदी के हाथों कैच कराया। रोहित के पेवेलियन लौटने के एक रन बाद ही शुभमन भी वेगनर का शिकार बने। शुभमन ने 28 रन बनाये थे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये कप्तान विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा के साथ 25 रन बनाये। यह साझेदार पनप ही रही थी कि ट्रेंट बोल्ट ने पुजारा को आउट कर दिया। पुजारा केवल 8 रन ही बना पाये।  पुजारा के आउट होने के बाद विराट ने उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मोर्चा संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाना शुरु किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 58 रन बनाये पर पारी के 41वें ओवर में बोल्ट की अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया। बोल्ट और कीवी टीम को भरोसा था कि लेग साइड की ओर जा रही गेंद कोहली के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के पास गयी है। उसपर कप्तान केन विलियमसन डीआरएस लेने की सोच रहे थे पर तभी टाइम आउट हो गया।
इसी दौरान अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपने सहयोगी अंपायर माइकल गॉफ से बात करने के बाद रिव्यू ले लिया। रिप्ले में साफ नजर आया कि बल्ले का गेंद से कोई संपर्क ही नहीं हुआ था। भारतीय कप्तान इस बात से हैरान थे कि जब न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया ही नहीं तो फिर थर्ड अंपायर का रुख क्यों किया गया। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!