शशि थरूर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने ठुकराई फेसबुक की मांग

नई दिल्ली । सूचना प्रौद्योगिकी वाली संसदीय स्थायी कमेटी ने सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की ओर से वर्चुअल मीटिंग के अनुरोध को ठुकरा दिया है। दरअसल, फेसबुक ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदी की स्थाई कमेटी से कोविड-19 का हवाला देते हुए फिजिकली बैठक के बजाय वर्चुअली बैठक करने का अनुरोध किया था। सूत्रों ने कहा कि कमेटी ने पैनल के साथ बैठक के लिए आने वाले फेसबुक अधिकारियों के लिए टीकाकरण का भी प्रस्ताव रखा है। बता दें कि इस बैठक को लेकर अभी तक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया है कि अन्य सभी सोशल मीडिया और वेब प्लेटफॉर्म जैसे यू टयूब, गूगूल , आदि को पैनल के समक्ष कंपनी के प्रतिनिधियों को शारीरिक रूप से शामिल होना होगा। कमेटी को जवाब देते हुए फेसबुक ने कहा कि उसके अधिकारी शारीरिक रूप समिति के सामने पेश नहीं हो सकते क्योंकि कंपनी के नियम अधिकारियों को कोविड महामारी की दूसरी लहर की अवधि के दौरान किसी भी बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की इजाजत नहीं देते हैं। इसी वजह से फेसबुक के अधिकारी वर्चुअली शामिल होने का फैसला किया है। फेसबुक के इस जवाब को देखते हुए कमेटी ने अब सख्त रुख अपनाया है। कमेटी के सभी सदस्यों ने स्पष्ट किया कि कोई भी बैठक ऑनलाइन नहीं की जा सकती है और फेसबुक के अधिकारियों को उपस्थित रहना होगा।  फेसबुक के जवाब पर संज्ञान लेते हुए, अब कमेटी के अध्यक्ष ने फेसबुक के उन अधिकारियों की सूची मांगी, जिन्हें कंपनी समिति के समक्ष भेजना चाहती है। अध्यक्ष ने कहा कि कमेटी ऐसे अधिकारियों का टीकाकरण करेगी और कमेटी के सामने आने के लिए पर्याप्त समय भी देंगे। संसदीय पैनल के फैसले पर फेसबुक के रुख के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के अधिकारियों ने जवाब देने से इनकार कर दिया। 

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!