चीन के खिलाफ जंगी तैयारी में जुटा अमेरिका

वॉशिंगटन । चीन और रूस की चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका ने जंगी तैयारी तेज कर दी है। अमेरिका ने खाड़ी देशों सऊदी अरब, इराक, कुवैत, जॉर्डन से 8 पैट्रियोटऐंटी मिसाइल स‍िस्‍टम हटा रहा है। यही नहीं अमेरिका सऊदी अरब में हूती विद्रोह‍ियों के मिसाइल हमले से निपटने के लिए तैनात किए गए बेहद शक्तिशाली थाड सिस्‍टम को भी वापस ले जा रहा है। यही नहीं इस इलाके के लिए तैनात फाइटर जेट की संख्‍या को भी कम किया जा रहा है। एक अमेरिकी अखबार के मुताबिक बाइडन प्रशासन के रुख में यह बदलाव खाड़ी देशों में तनाव के कम होने और सऊदी अरब-ईरान में बातचीत शुरू होने और अमेरिका के रणनीतिक अनिवार्यता में बदलाव के बाद लिया गया है। बाइडन प्रशासन ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब अफगानिस्‍तान से भी अमेरिकी अभियान खत्‍म हो रहा है। इस वजह से इस इलाके से सैनिकों और हथियारों को कम किया जा रहा है।
बाइडन प्रशासन अब अपनी सेना को चीन पर कें‎‎द्रित करना चाहता है जो राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उसका मुख्‍य प्रतिद्वंदी बनकर उभरा है। अमेरिका ने ईरान के साथ तनाव को कम करना शुरू कर दिया है और अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु समझौते पर फिर से बातचीत करना चाहता है। इसी वजह से अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को लगता है कि खाड़ी देशों में जंग का खतरा कम हो गया है। उधर, सऊदी अरब ने खुद से ही हूती विद्रोहियों के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत कर लिया है। अमेरिका अब रूस के साथ बातचीत कर रहा है। हाल ही में रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन और बाइडन दोनों ने तीन घंटे तक बातचीत की है। इससे अब अमेरिका को रूस की तरफ से खतरा कम होता दिख रहा है। अमेरिका इराक से भी अपने सैनिकों की संख्‍या को घटाना चाहता है। ताजा बदलाव के बारे में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सऊदी प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान को बता दिया है। सबसे ज्‍यादा हथियार सऊदी अरब से ही हटाए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!