दक्षिणी चीन में फिर दिखे COVID के नए केस, सैकड़ों उड़ाने रद्द

चीन से शुरूआत हुई कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। वहीं अब हालाता काबू में होने के बाद एक बार फिर से खबर है कि चीन के गुआंगडोंग प्रांत में कोविड-19 के मामलों में भयावह वृध्दि देखने को मिल रही है इस वजह से सैकड़ों उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और दक्षिणी चीन में एक शहर के हिस्से को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को कुल 6 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं इसमें शेनझेन के दो और फोशान और डोंगगुआन में एक-एक मामला शामिल हैं।

कोराना के अन्य मामले प्रांतीय राजधानी ग्वांगझू में पाए गए थे और इसकी पुष्टि सबसे पहले उनके करीबियों के द्वारा पता चली। नए मामलों मे से एक शेन्जेन हवाई अड्डे पर मौजूद एक रेस्टोरेन्ट में काम करने वाली 21 वर्षीय वेट्रेस है। इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि इस लड़की से कोराना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा स्ट्रेन पाया गया है। इसलिए इस लड़की से संपर्क में आए लगभग 110 लोगों को क्वारंटीन करने के आदेश दिए गए हैं।

चीन में जब से यह मामला सामने आया है इसके परिणामस्वरूप 460 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं हवाई अड्डे पर अधिकतर दुकानों और रेस्टोरेंट को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। शहर में संक्रमण का सिलसिला यहीं नहीं थमा बल्कि दूसरा मरीज 35 वर्षीय निकला जो डोंगगुआन निवासी है ये शेनझेन में काम करता है। जब शुक्रवार को मामले की पुष्टि हुई तो इस दौरान उसकी पत्नी 30 वर्षीय भी संक्रमित पाई गई। कोरोना का प्रकोप शुरू होने के बाद से ही शेन्जेन ने कुल 430 स्थानीय मामले और 110 आस-पास के मामले दर्ज किए हैं।

प्रशासन ने दिए निर्देश

एक बार फिर से चीन में कोरोना की दस्तक भयावह रूप न ले ले इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशासन ने वायरस को नियंत्रित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस दौरान 10 लाख वायरल स्क्रीनिंग भी की गई है। डोंगगुआन ने शहर के 13 हिस्सों को संदिग्ध मामलों में बंद कर दिया है और पांच डोंगगुआन टाउनशिप और जिलों के लगभग 2.5 मिलियन लोगों की जांच की गई है।

सख्त यातायान नियंत्रण लगाया गया

राज्य प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए परिवहन केन्द्रों पर सख्त यातायात नियंत्रण लगाया जाने का निर्देश लिया गया और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन पर चढ़ने से पहले एक ग्रीन हेल्थ कोड प्रस्तुत करना होगा जो यह निर्धारित करेगा की आप पूरी तरह किसी भी बीमारी से ग्रस्त नहीं हैं। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डोंगगुआन में बड़े पैमाने पर परीक्षण किया जाएगा और जो भी व्यक्ति शहर छोड़कर जाना चाहते हैं उनका टेस्ट 48 घंटो के अंदर नेगेटिव होना होगा तब ही उन्हें बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!